Halloween party ideas 2015

 मुख्य सचिव ने कहा शासनादेश का आशय भविष्य में रिक्त होने वाले पदों से है

Outsource workers  not affected CS Uttarakhnad


सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन,  वर्कचार्ज कार्यप्रभरित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक से, इस तरह की सेवा शर्तों के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यसचिव आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया है कि, इस रोक का आशय मात्र  भविष्य में होने वाली भर्तियों से है। 

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा है कि सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज कार्यप्रभरित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक संबंधित ताजा शासनादेश का, इस तरह की व्यवस्था के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उक्त शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि, भविष्य में रिक्त पदों पर अब मात्र नियमित भर्तियां ही की जाएंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि कोई भी शासनादेश पिछली तिथि से लागू नहीं होता, इस कारण इस शासनादेश का असर भी आगामी भतिर्यों पर होगा, पहले से कार्यरत कर्मचारी इससे प्रभावित नहीं होंगे। सभी विभाग इसी क्रम में शासनादेश का पालन सुनिश्चित करेंगे।A

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, दायित्वधारी श्री अनिल डब्बू, श्री पुनीत मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।  यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई में 140 करोड़ देशवासियों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

121th edition mann ki baat CM Dhami,startup talk, sanjeev I kit


मुख्यमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  समाज के विभिन्न सकारात्मक कार्यों का उल्लेख कर समाज के उन लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, जो देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता की राय, सुझाव और सफल प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम आज देशवासियों से भावनात्मक और वैचारिक रूप से गहराई से जुड़ चुका है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है, यात्रा के लिए पूरे राज्य ने उत्साह का माहौल है। चारधाम यात्रा  में  देश भर से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगे हैं। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड, देश और विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु  उत्तराखंड से यात्रा का अच्छा अनुभव लेकर जाएं।


मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा में सेवा का कार्य करने वाले विभिन्न लोगों, संगठनों का आभार व्यक्त  किया। उन्होंने कहा आगामी चारधाम यात्रा को सफल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।  चार धाम यात्रा में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। उन्होंने कहा चार धाम यात्रा से पहले हर स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


इस अवसर पर संस्कृति, साहित्य कला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति कर्नल अजय कोठियाल, दायित्वधारी श्री पुनीत मित्तल, श्री हिमांशु चमोली, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संजीवनी किट का भी शुभारम्भ किया। 


मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्स  सिग्मा द्वारा श्रद्धालुओं की दी जा रही यह स्वास्थ्य सुविधा चार धाम यात्रा के सफल संचालन के सहायक सिद्ध होगी। 


 सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा के तहत आदि कैलास यात्रा , केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा  , मध्यमहेश्वर यात्रा , तुंगनाथ यात्रा , रुद्रनाथ यात्रा के दौरान कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। संजीवनी किट में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयाँ और पोर्टेबल आई सी यू उपकरण शामिल हैं।

इस दौरान विधायक श्री खजान दास, 

श्री पुनीत मित्तल, सीईओ सिक्स सिग्मा श्री प्रदीप भारद्वाज , डॉ. अनिता भारद्वाज, डॉ. परवेज़  , डॉ. भारत शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

*मुख्य सेवक संवाद के तहत सीएम ने स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।* 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में *मुख्य सेवक संवाद* के तहत स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस दौरान उन्होंने राज्यभर से आए स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले लोगों से संवाद किया एवं उनके महत्वपूर्ण सुझावों को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्नत उत्तराखंड नामक पुस्तक का विमोचन एवं विभिन्न स्टार्टअप पर आधारित विभिन्न स्टॉल का अवलोकन भी किया।  



*राज्य सरकार का लक्ष्य: पांच वर्षों में प्रत्येक जनपद में स्थापित होगा इन्क्यूबेशन सेंटर।*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आगामी पांच वर्षों में प्रत्येक जनपद में एक इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना कर 1000 स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य रखा है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उद्यमिता से सम्बन्धित पाठ्यक्रम भी लागू किए हैं, साथ ही डेडिकेटेट स्टार्टअप पोर्टल का भी शुरू किया गया है। राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए  200 करोड़ रूपए से उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड की स्थापना भी की गई है। राज्य सरकार, स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन एवं बुनियादी ढांचे में सहयोग प्रदान कर रही है। राज्य में स्टार्टअप इको-सिस्टम का समुचित विकास किया जा रहा है। 


*युवाओं से आह्वान : सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर राज्य में शुरू करें स्टार्टअप।*


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि राज्य में स्टार्टअप शुरू करने के लिए आगे आएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। मुख्यमंत्री ने कहा देश में नई कार्य संस्कृति का संचार हुआ है। आज समाज में नवाचार के माध्यम से बदलाव लाने वालों को एक उचित मंच दिया जा रहा है। देश के प्रतिभाशाली युवा नवाचार के माध्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य स्टार्टअप के क्षेत्र में पूरे देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। 


*राज्य में लाई गई स्टार्टअप नीति 2023।*


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्टार्टअप का वैश्विक हब बनकर उभरा है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और रैंप (RAMP) योजना जैसी योजनाओं से युवाओं के लिए नए मार्ग खुले हैं। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है।  राज्य में स्टार्टअप्स के लिए बेहतर इको-सिस्टम विकसित किया गया है। राज्य में स्टार्टअप नीति 2023 को लागू किया गया है। जिसके तहत सीड फंडिंग के लिए 15 लाख रुपये तक का अनुदान एवं प्रारंभिक चरण के 22 हजार रुपये प्रतिमाह तक का भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है।


*नए विचारों की शक्ति, सपनों को सच करने का साहस और देश को आगे ले जाने का संकल्प है स्टार्टअप।*


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, राज्य में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना कर नये स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा राज्य में जो भी इन्क्यूबेशन सेंटर हैं, उन्हें शैक्षणिक संस्थान से भी जोड़ा गया है। सरकार इन सभी के नोडल इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में 60 करोड़ रूपए की लागत से देहरादून स्थित आई.टी. पार्क में विश्वस्तरीय उत्तराखण्ड इनोवेशन हब (यू-हब) की स्थापना कर रही है। राज्य सरकार के प्रयासों के फस्वरूप राज्य के 1300 से अधिक स्टार्टअप्स भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कर चुके हैं। 50 प्रतिशत स्टार्टअप्स महिलाओं द्वारा प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा स्टार्टअप नए विचारों की शक्ति, सपनों को सच करने का साहस और अपने देश को आगे ले जाने का संकल्प होता है। 


*स्टार्टअप शुरू करने वालों ने रखे अपने विचार।*


डिजाइन स्टूडियो की फाउंडर श्रद्धा नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप के लिए नई पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा वो स्वयं वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रही हैं, वो उत्तराखंड की संस्कृति विरासत को विश्व पटल पर पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से एक जिला एक उत्पाद में स्थानीय कला, वास्तुकला और शिल्प को सम्मिलित किए जाने का आग्रह किया। 


इन्टीग्रेटेड मेरीटाइम एक्सचेंज प्रा.लि. के श्री कुणाल उनियाल ने कहा कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हमेशा उनका साथ देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से डिजिटल अवसंरचना के लिए नीति बनाने और राज्य स्तरीय नवाचार मिशनों में सम्मिलित करने का आग्रह किया।


पलक्स मोटर्स के विकास शाह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने हिमालयी क्षेत्र के लिए उच्च-प्रदर्शन इलेक्ट्रिक बाइक को विकसित किया है। जिसके लिए उन्हें शुरूवात में वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से नवाचारों को प्रारंभिक चरण से आगे बढ़ाने तक के लिए भी सब्सिडी का प्रावधान करने एवं सरकार द्वारा लगाए जाने वाले कर को कम करने का आग्रह किया। 


पिथौरागढ़ से आई हिमग्रेस ऑग्रेनिक्स की संस्थापक श्रीमती बबीता सिंह ने बताया कि वह  ग्रामीण क्षेत्रों में खेती कर किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने वाले लोगों को विशेष रूप से सहायता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा स्टार्टअप शुरू करने वाले स्थान तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे इसका भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।


 रनवे-यूपीईस से स्वरलीन कौर ने कहा कि  उत्तराखंड वेंचर फंड (UVI) के माध्यम से राज्य में स्टार्टअप्स को उत्कृष्ट समर्थन मिल रहा है, जो  सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निजी इनक्यूबेटर्स जैसे Runway को इन पहलों के तहत एकीकृत किए जाने का आग्रह किया। 


एग्रीज्वाय एल.एल.पी. के संस्थापक श्री चन्द्रमणी कुमार ने बताया वो पहाड़ में लौटकर संरक्षित खेती के माध्यम से कृषि व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्टार्टअप कर रहे लोगों के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया। 


इस अवसर पर मेयर श्री सौरभ थपलियाल, मंडी परिषद के अध्यक्ष श्री अनिल डब्बू, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पांडे, महानिदेशक उद्योग श्री प्रतीक जैन, अपर निदेशक श्री शिखर सक्सेना, अपर निदेशक श्री मृत्युंजय सिंह, संयुक्त निदेशक श्री अनुपम सिंह , श्री दीपक मुरारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


आज का  राशिफल

*दिनांक:- 27/04/2025, रविवार*

अमावस्या, कृष्ण पक्ष,

वैशाख

Rashifal today 27 april 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *देवपितृकार्य अमावस्या 


*श्री शुकदेव मुनि जयंती 


*सर्वार्थ सिद्धि योग 2438 तक 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


क्रोधो वैवस्वतो राहा तृष्णा वैतरणी नदी ।

विद्या कामदुधा धेनुः सन्तोषो नन्दनंवनम् ।।

।। चा o नी o।।


   क्रोध साक्षात् यम है. तृष्णा नरक की और ले जाने वाली वैतरणी है. ज्ञान कामधेनु है. संतोष ही तो नंदनवन है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


अफलाकाङ्क्षिभिर्यज्ञो विधिदृष्टो य इज्यते।,

यष्टव्यमेवेति मनः समाधाय स सात्त्विकः॥,


जो शास्त्र विधि से नियत, यज्ञ करना ही कर्तव्य है- इस प्रकार मन को समाधान करके, फल न चाहने वाले पुरुषों द्वारा किया जाता है, वह सात्त्विक है॥,11॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।


🐂वृष

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।


👫मिथुन

बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।


🦀कर्क

कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


🐅सिंह

लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।


🙍‍♀️कन्या

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।


⚖️तुला

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।


🦂वृश्चिक

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।


🏹धनु

शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


🐊मकर

वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।


🍯कुंभ

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।


🐟मीन

धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 

देवभूमि उत्तराखंड  के रुद्रपुर में एक बहुत बड़ी मजार ध्वस्त की गई है। इसके साथ ही देहरादून के दून हॉस्पिटल में स्थित अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

Illegal majaar structure demolished in rudrapur and dehradun


अनेक हिन्दू संगठनों सहित स्वामी दर्शन भारती  ने कहा कि कहने में हमें कोई संकोच नहीं कि यह सब उत्तराखंड सरकार ने किया। 

 उत्तराखंड सरकार इसके लिये धन्यवाद की पात्र है।   रुद्रपुर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन  ,एवं सनातन धर्म रक्षकों को भी उन्होंने आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस और सरकार का ध्यान दिलाया। 


एम्स, ऋषिकेश के अनुभवी चिकित्सकों के अथक प्रयास से मरीज को मिला नवजीवन

3द Hip implant surgery AIIMS Rishikesh



अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तराखंड में पहली बार कस्टमाइज्ड 3D प्रिंटेड इम्प्लांट की मदद से जटिल "रिवीजन टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी" को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस तकनीक के ज़रिए वर्षों से दर्द और असहाय जैसी स्थिति से जूझ रहे मरीज को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिला है।

हरिद्वार निवासी 60 वर्षीय संदीप शर्मा, जो कि एंकायलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस से ग्रसित रोगी हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में पीजीआई चंडीगढ़ में अपने दोनों कुल्हों (hips) का प्रत्यारोपण कराया था। लगभग 20 वर्ष के बाद उनके इम्प्लांट्स फेल हो गए, जिसके चलते वर्ष 2023 से वह असहनीय दर्द के कारण चलने फिरने से बेहद लाचार स्थिति में थे, लिहाजा उनकी दिनचर्या पूरी तरह से व्हीलचेयर पर आश्रित हो गई थी।

बकौल, संदीप शर्मा उन्होंने अपने उपचार के लिए गतवर्ष 2024 में एम्स AIIMS, दिल्ली में उपचार हेतु परामर्श लिया, जहां सर्जरी की प्रक्रिया शुरू की गई। मगर संक्रमण के चलते सर्जरी अधूरी रह गई और चिकित्सकों ने अस्थायी समाधान के तौर पर एक सीमेंट स्पेसर और स्टेबलाइजिंग नेल का उपयोग किया।

पेशेंट ने बताया कि वह लंबे समय तक सर्जरी की प्रतीक्षा करने में असमर्थ थे, लिहाजा उन्होंने AIIMS, ऋषिकेश के चिकित्सकों से परामर्श के लिए संपर्क किया। 

यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा तमाम जरूरी जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उनके कुल्हे की हड्डी में एक बहुत बड़ा दोष (बोनी डिफेक्ट) है, जिसे सामान्य इम्प्लांट्स से ठीक कर पाना संभव नहीं था। ऐसे में मरीज के लिए विशेषरूप से डिजाइन किया गया 3D प्रिंटेड कस्टमाइज्ड इम्प्लांट तैयार कराया गया।

बीते फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में प्रोफेसर रूप भूषण कालिया के मार्गदर्शन में ऑर्थोपेडिक्स विभाग की टीम द्वारा 8 घंटे में यह जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। डॉ. रूप भूषण कालिया के अनुसार इस प्रक्रिया में पहले से डाले गए सीमेंट स्पेसर और नेल को हटाकर 3D प्रिंटेड कस्टम इम्प्लांट को प्रत्यारोपित किया गया। राज्य में हुई यह अपनी तरह की पहली जटिल सर्जरी के लिए सहयोगी एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. भावना गुप्ता ने किया।

सर्जरी के 7 सप्ताह बाद अब पेशेंट संदीप शर्मा पूरी तरह वजन सहन करने की स्थिति में हैं और उन्होंने सामान्यरूप से चलना प्रारंभ कर दिया है। 

लंबे अरसे से शारीरिक पीड़ा का सामना कर चुके पेशेंट से रोज-रोज के दर्द से स्थायीतौर पर निजात मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि "मैं 2023 से काफी दर्द में था और पूरी तरह से व्हीलचेयर पर निर्भर हो गया था। एम्स, ऋषिकेश में मुझे बहुत ही बेहतर इलाज और देखभाल मिली है। चिकित्सकों ने बेहद संवेदनशीलता और मेहनत से मेरा समुचित उपचार किया। मैं संपूर्ण चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और मुझे प्रसन्नता है कि मैं एम्स के डॉक्टरों के शल्य चिकित्सा कौशल से एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो सका।"

यह उपलब्धि चिकित्सा जगत में 3D प्रिंटिंग तकनीक की प्रभावशीलता और संभावनाओं को उजागर करती है, जो विशेषकर जटिल और चुनौतीपूर्ण मामलों में मरीजों के लिए जीवन बदलने वाला समाधान सिद्ध हो सकती है।



इकोन व  sister co-watergrace के ताबूत पर आखिरी कील अपने प्रशासक कार्यकाल में ही लगा गए थे डीएम सविन।

प्रशासक का कार्यभार संभालते ही नोटिस नकेल पैनल्टी लगा दिखाया था बाहर का रास्ता

3 महीने अल्टीमेटम के बाद वाटरग्रेस को सीधा किया था 47 वार्डों से बाहर;  26 वार्ड वाली इकोन पर किया उच्च स्तरीय जाचं का कड़ा प्रहार।

वाटरग्रेस व इकोन की व्यवस्थाओं से व्यथित थे जनमानस

डीएम ने शुरू की जांच तो परत दर परत खुलती रही करोड़ो की अव्यवस्थाओं की पोल

तमाम दबाव सिफारिश को दरकिनार कर डीएम ने निष्क्रिय सफाई्र कम्पनी को प्रशासक कार्यकाल में ही बाहर कर, लिया था सख्त निर्णय

अर्थदण्ड, चेतावनी, नोटिस, कई मौके देने के बाद भी ढर्रे पर नही लौट रही थी सफाई व्यवस्था,

निश्चित रूप से  डीएम की जांच फिर उड़ा ले जाएगी  निगम के कई्र नामी अफसर  

जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई जांच समिति को मिली थी कई खामियां एवं अनयिमितताएं

जांच में पाया गया कि टेंडर दो कम्पनियों द्वारा जीता गया था, मै० भार्गव फैसिलिटी सर्विसेज़ प्रा०लि० और मै० सन लाईट। 

DM sawin bansal action against companies


मै० भार्गव फैसिलिटी सर्विसेज़ प्रा०लि० द्वारा अपने ही नाम से एक एसपीवी  को कार्य करने हेतु नामित किया गया था किन्तु पत्रावली से टेम्पर कर उस पर 13 पृष्ठ पृथक से चिपकाये गये जिनमें मै० ईकान वेस्ट मैनेजमेन्ट सोल्यूशंस प्रा०लि० को मै० भार्गव फैसिलिटी सर्विसेज़ प्रा०लि० द्वारा पुनः  एसपीवी नामित किया गया।  अनुमति पत्रावली की नोट शीट पर कहीं भी प्राप्त नहीं है और यह आरएफपी की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। मै० ईकान वेस्ट मैनेजमेन्ट सोल्यूशंस प्रा०लि० की अर्हता से सम्बंधित भी टेंडर पत्रावली पर कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं है लेकिन अनुबंध मै० ईकान वेस्ट मैनेजमेन्ट सोल्यूशंस प्रा०लि० से किया गया और उसे ही वर्तमान तक भुगतान किया जा रहा था।

 इसके अतिरिक्त, भुगतान की पत्रावलियों से स्पष्ट है कि मै० ईकान वेस्ट मैनेजमेन्ट सोल्यूशंस प्रा०लि० को अनुबंध की तिथि से पूर्व के बिल पर भी भुगतान किया गया है। 

देहरादूनः 


शहर में अवैध तरीके से घर-घर कूड़ा उठान का ठेका लेने वाली इकोन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को आखिर कार नगर निगम ने अनुबंध समाप्त कर बाहर कर दिया है। 


26 वार्डों में कूड़ा उठान का नगर निगम से  अनुबन्ध था, जिसमं आए दिन कर्मचारियों की हड़ताल और वार्डों में नियमित रूप से वाहनों का संचालन न करने पर नगर निगम ने फैसला लिया है।

 इससे पूर्व यह कम्पनियां प्रशासक रहते डीएम की नजरो में तब आ गई थी जब आए दिन वेतन न मिलने पर हड़ताल चौपट सफाई व्यवस्थाओं निंरतर पर मॉनिटिरिंग कर चेतावनी, नोटिस अर्थदण्ड की कार्यवाही के बाद भी कम्पनी सुधरने कीा नाम नही ले रही थी, जिसपर डीएम ने वाटरग्रेस की प्रशसक रहते नगर निगम से छुट्टी कर  दी थी तथा इकोन वेस्ट मैनेजमेंट सोल्यूशंस प्रा0लि0 को बाहर निकालने के की नीव रख दी थी।  


 नगर निगम ने कंपनी की लचर कार्यशैली और आवंटित वार्डों में वाहनों के नियमित न आने की शिकायत निंरतर जारी थी।

 इसके अतिरिक्त कम्पनी के कर्मचारियों को समय पर वेतन-भत्तों का भुगतान न होने के कारण हड़ताल से भी आए दिन सफाई व्यवस्था कार्य प्रभावित हो रहा था। नगर निगम ने कम्पनी के अनुबंध समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।

इकोन कंपनी के पास थी इन वार्ड की सफाई उठान की जिम्मेदारी मालसी, विजयपुर, रांझावाला, रेसकोर्स उत्तर, एमकेपी, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षिण, बद्रीश कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, शाह नगर, धर्मपुर, नेहरू 1 कालोनी, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा लखौंड, आमवाला तरला, न ननूरखेड़ा, लाडपुर, नेहरूग्राम, डोभाल चौक, रायपुर, मियांवाला, रेस्ट कैंप, बालावाला और नकरौंदा।

कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिए जाने पर नगर निगम ने इकोन कंपनी से विधिक तौर पर काम छीनकर इस कंपनी को आवंटित 26 वार्डों की सफाई का जिम्मा अब सनलाइट कंपनी को दे दिया है। 

इंकोन कंपनी को फर्जी तरीके से टेंडर जारी करने का आरोप है। इस मामले में जांच चल रही है। वहीं फर्जीवाड़े पर ही वाटरग्रेस - कंपनी से काम छीनकर नगर निगम घर-घर कूड़ा उठान का खुद देख रहा है। 

नगर निगम और इकोन कंपनी के बीच हुए अनुबंध के तहत कंपनी को 26 वार्ड दिए गए। 

कंपनी के काम पर लगातार सवाल उठते रहे डीएम ने प्रशासक रहते कई समीक्षा बैठक, चेतावनी, नोटिस भारी अर्थदण्ड लगाया था, जिस पर डीएम ने वाटरग्रेस से 47 वार्डों का सफाई का कार्य हटा दिया गया था। 

डीएम ने 26 वार्ड   वाली  इकोेन की जांच में भी रियायत  नही की।   कंपनी के लचर काम के चलते आए दिन हड़ताल होने से कूड़ा उठान का काम प्रभावित हो रहा था। 

इसलिए इकोन कंपनी को बाहर कर रास्ता दिखा दिया है। नगर निगम द्वारा इकोन कंपनी से अनुबंध निरस्त करने के बाद इस कंपनी को आवंटित 26 वार्ड सनलाइट कंपनी को दिए हैं। वाहनों को भी जल्द हेंडओवर कर लिया जाएगा। सनलाइट कंपनी को जल्द काम संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 देहरादून:


 दिनांक 25 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत महानगर देहरादून में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं के मंडलों की संरचना को लेकर बैठक आयोजित कीगई। 


महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मसूरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी एवं रायपुर विधानसभा में विधायक उमेश शर्मा को राजपुर विधायक  खजानदास धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में मंडल संरचना हेतु बैठक कर संरचना के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने स्वरूप को लेकर आगे बढ़ रही है हमारा उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी का कार्य समाज के प्रत्येक वर्ग में लेकर जाना है और समाज में बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्य में रुचि रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का कार्य समाज हित में काम के माध्यम से और संगठन की कार्यशैली को लेते हुए देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प में आगे बढ़ाना है। 

मसूरी के सभी मंडलों की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी संगठन पर्व को लेकर राष्ट्र प्रथम द्वितीय संगठन के संकल्प को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमारे संगठन की संरचना प्रभावी पूर्ण होनी चाहिए। 

बैठक में राजपुर विधायक खजानदास रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा राहुल लारा प्रकाश बडोनी सुषमा कुकरेती संजीव मल्होत्रा सुमित पुंडीर आशीष शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.