Halloween party ideas 2015

 डोईवाला : 


कौन बताएगा बच्चों को ?नंबर मायने नही रखते अब, स्किल ही जीवन का आधार है। जितने अंक है उसमें में उनका उज्ज्वल भविष्य बन सकता है। स्कूलों में कररयर कॉउंसललिंग बहुत जरूरी है।


 आज  19-04-2025 को  उत्तराखंड बोर्ड का 22वीं का परिणाम घोअहित होने पर यह दुखद खबर सामने आई ।

सरकारी अस्पताल डोईवाला से एक   मरीज आशी उम्र- 16 वर्ष पुत्री मुकेश कुमार निवासी कुडकावाला डोईवाला जनपद देहरादून जिसको उसके परिजन अज्ञात वैषिला पदार्थ का सेवन करने पर उपचार हेतु सरकारी अस्पताल लाये थे दाखिला MLC की जांच हेतु थाना हाजा से चीता कर्म0गणो को तत्काल मौके पर भेजा गया तो परिजनो से मालूमात करने पर पता की आज 12 वी का रिजल्ट था उसमें फेल होने के कारण अज्ञात वैषिला पदार्थ का सेवन किया गया  तथा जिसे सरकारी अस्पताल डोईवाला से हायर सेन्टर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट रेफर किया गया था.


जिसकी दौराने उपचार हिमालय अस्पताल जौलीग्रान्ट में मृत्यु हो गयी है । 

नावक्त होने के कारण पंचायत नामा की कार्यवाही कल प्रात: की जायेगी ।

नई दिल्ली;






विश्व हिंदू परिषद ने आज दिल्ली के नांगलोई जिला में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उनके उत्पीड़न की घटनाओं के कारण राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।


 विहिप अंतरराष्ट्रीय महामंत्री माननीय बजरंग बांगड़ा जी ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर कहा कि बंगाल, जो कभी स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की भूमि रही है, वहां आज हिंदुओं की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। 


उन्होंने बंगाल के इतिहास की ओर इशारा करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल को बांटने की योजना बनाई थी, जिसे उस समय सभी ने मिलकर विफल किया था। 


दुर्भाग्य से 1947 में देश की आजादी के समय विभाजन हुआ और उस समय दंगे, हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हुईं।  


माननीय बजरंग बांगड़ा जी ने कहा कि हिंदू समाज ने विभाजन को धर्म के आधार पर स्वीकार किया, जिसके चलते मुसलमानों को अपना अलग देश मिला। लेकिन विभाजन के बाद भी हिंदू समाज ने अल्पसंख्यकों के प्रति कभी भी घृणा नहीं रखी और उन्हें शांतिपूर्ण जीवन यापन का अधिकार दिया। इसके विपरीत, जहां भी हिंदू समाज अल्पसंख्यक है, चाहे वह पश्चिम बंगाल हो, उत्तर प्रदेश हो, किशनगंज हो, या बांग्लादेश हो, वहां उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, तो बाबा साहेब अंबेडकर की बात के अनुसार मुसलमानों को अपने मुस्लिम राष्ट्र चले जाना चाहिए था।  


बजरंग बांगड़ा जी ने आगे कहा कि बंगाल में जो भी हो रहा है, वह सिर्फ वक्फ का बहाना है। यह कानून मुसलमानों की सामाजिक कल्याण के प्रबंधन का है, लेकिन इसका उपयोग हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए किया जा रहा है। बंगाल में घर जलाए गए, दुकाने लूटी गईं, मवेशी छीन लिए गए, और बहु-बेटियों की इज्जत को खतरे में डाला गया है। राज्य सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, और इसके किसी मंत्री या मुख्यमंत्री ने अब तक पीड़ित परिवारों से मुलाकात नहीं की है। वहां के पीड़ित परिवारों को अपनी जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा है।  


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में यह प्रायोजित हिंसा हो रही है। जब मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग वहां पहुंचा, तो उनकी एंट्री बंद कर दी गई और पुलिस के घेरे में हिंदुओं को नजरबंद किया गया ताकि वे आयोगों के सामने अपनी बात न रख सकें। बजरंग बांगड़ा जी ने कहा कि हिंदू समाज को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र उपाय है, क्योंकि राज्य सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है।  

*शिमला:* 

हिमाचल की राजधानी शिमला में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में राज्य के राज्यपाल जी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

*मथुरा (UP):*

यूपी में भगवान् श्री कृष्ण जी की जन्मस्थली मथुरा में हुए प्रदर्शन में विहिप के केंद्रीय सह संगठन महा मंत्री श्री विनायक राव देशपांडे ने प्रदर्शकारियों का नेतृत्व करते हुए जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया।

*नोएडा:*

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल नोएडा महानगर ने राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के मार्गदर्शन में नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मांग की कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल की वर्तमान भयावह स्थिति का शीघ्र संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करनी चाहिए क्योंकि वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर मूकदर्शक बनी हुई हैं, संवैधानिक पद पर रहते हुए एक पक्ष की सहायक बनी हुई हैं और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं जिसके कारण राज्य के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूर्णतया खराब हो चुकी है.


इस विरोध प्रदर्शन में सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक आवाज़ में जय श्री राम के जय घोष के साथ पश्चिम बंगाल सरकार के विरुद्ध निम्न नारे लगा कर अपना रोष प्रकट किया,

"हिंदुओं की ये हुंकार _

नहीं सहेंगे अत्याचार"

"हिंदू विरोधी ममता सरकार_ नहीं चलेगी नहीं चलेगी"

"बंद करो बंद करो_         

हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो।"

"ममता बनर्जी होश में आओ_ हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो।"  

"हिंदुओं का यह अपमान-

नहीं सहेगा हिंदुस्तान।"


विश्व हिंदू परिषद ने देश भर में सैकड़ों स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को राष्ट्रपति महोदया तक पहुंचाने का प्रयास किया है। विहिप का मानना है कि हिंदुओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और कानून व्यवस्था को बहाल किया जाए।  

ज्ञापन में कहा गया कि ..

1. ममता सरकार भारत के संघीय ढांचे को बंगाल में ध्वस्त कर अपनी सरकार और वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती हैं।

2. बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्वाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। पाकिस्तान व बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ रही है।

3. हिंदुओं के प्रति हिंसा बढ़ रही है और न्यायालय के आदेश पर ही हिंदू त्योहारों को मनाने की अनुमति मिल पाती है। उनको सुरक्षा देने वाले अर्ध सैनिक वालों को निशाना बनाया जाता है।

4. हिंदू का अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। तृणमूल के असामाजिक तत्वों व गुंडो के नियंत्रण व निर्देशन पर ही शासन काम करने के लिए विवश है। 


आज यह हिंसा मुर्शिदाबाद से निकलकर संपूर्ण बंगाल में फैलती जा रही है। अब यह बंगाल तक ही सीमित नहीं रहेगी। इसलिए देश की जनता यह मांग करती है कि;

1. बंगाल में अबिलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

2. बंगाल की हिंसा की जांच NIA के द्वारा कराई जाए और दोषियों को अबिलंब दंडित किया जाए।

3. बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथ में दिया जाए।

4. बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनको देश से निष्कासित किया जाए तथा बंगाल से सटी बांग्लादेश की 450 किलोमीटर की सीमा पर कंटीले तार लगाने का काम अबिलंब प्रारंभ किया जाए, जिसे, ममता सरकार ने रोका हुआ है। 


ज्ञापन में विश्वास व्यक्त किया गया है कि राष्ट्र की सार्वभौमिकता व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आप अबिलंब कार्रवाई करेंगी।





उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम तय तिथि से पहले सफलतापूर्वक घोषित किया जाना एक सराहनीय उपलब्धि है। 




राज्य में उत्तराखंड बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसके लिए परिषद के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से यह कार्य संभव हो सका।


इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 83.23% रहा, जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 तथा बालकों का  80.10 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार हाईस्कूल का परिणाम 90.77% रहा, जिसमें बालिकाओं की सफलता दर 93.25% तथा बालकों की 88.20% रही। यह आंकड़े बालिकाओं की शिक्षा में निरंतर प्रगति और छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं।

सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।- *डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड*

आज का राशिफल

*दिनांक:- 19/04/2025, शनिवार*

षष्ठी, कृष्ण पक्ष,

वैशाख

 

Rashifal today 19 april 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


चाण्डालानां सहस्त्रैश्च सूरिभिस्तत्त्वदर्शिभिः ।

एको हि यवनः प्रोक्तो न नीचो यवनात्परः ।।

।। चा o नी o।।


 विद्वान् लोग जो तत्त्व को जानने वाले है उन्होंने कहा है की मास खाने वाले चांडालो से हजार गुना नीच है. इसलिए ऐसे आदमी से नीच कोई  नहीं है।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत।,

श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः॥,


 हे भारत! सभी मनुष्यों की श्रद्धा उनके अन्तःकरण के अनुरूप होती है।, यह पुरुष श्रद्धामय है, इसलिए जो पुरुष जैसी श्रद्धावाला है, वह स्वयं भी वही है॥,3॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से आशान्वित रहेंगे। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है।


🐂वृष

पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। थकान रहेगी। व्यर्थ खींचतान में नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में विश्वास, भरोसे में नहीं रहें। दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वभावगत चंचलता में कमी करना होगी।


👫मिथुन

विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को अंजाम दें। विद्यार्थी शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेंगे। यात्रा न करें। पुराना रोग उभर सकता है। कार्य में लापरवाही व जल्दबाजी न करें। कुसंगति से बचें।


🦀कर्क

विवेक से कार्य करें। दूसरों पर विश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापारिक प्रतिष्ठा, लेन-देन अन्य कानूनी परेशानी संभव है। परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है। अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। व्ययवृद्धि होगी।


🐅सिंह

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।


🙍‍♀️कन्या

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। लाभ होगा। रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। घर में मूल्यवान वस्तुओं को संभालना होगा। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे।


⚖️तुला

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आशानुरूप आमदनी होगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव, निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा।


🦂वृश्चिक

बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी, रोजगार में उन्नति, सहयोग संभव है। आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। संतान पक्ष के स्थायित्व की बात बनेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।


🏹धनु

परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास का संचार होगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। लाभकारी निवेश बढ़ेगा।


🐊मकर

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएँगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।


🍯कुंभ

कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। कार्य में प्रगति, उत्साह रहेगा। दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कर्ज, लेन-देन कम होगा। भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी।


🐟मीन

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। अनुज सहयोग करेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


*देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल*


*सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया*


Deoband roorkee  railway line


देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस नई लाइन के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।


इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी।


मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है, और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मैं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का भी विशेष धन्यवाद करता हूं, जिनके मार्गदर्शन में यह परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है।"

 देहरादून:




*मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज*


*हाई एल्टीट्यूट में सेवा के लिए डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग*


*श्रीनगर औऱ देहरादून में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित*



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य विभाग चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। विभाग श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और दून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।


स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत डाक्टरों और मेडिकल टीम को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं, आपदाओं और सीमित संसाधनों में आपात चिकित्सा सेवाएं देने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मेडिकल टीम को जल्द ही यात्रा मार्गों और पड़ावों पर तैनात किया जाएगा।


डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों को हाई एल्टीट्यूड पर सांस लेने में तकलीफ, ऑक्सीजन की कमी, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव, पैरों में छाले और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि डॉक्टरों को इन परिस्थितियों में तुरंत उपचार शुरू करने का व्यावहारिक अनुभव हो।


स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि श्रीनगर और दून मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं, जहां मेडिकल ऑफिसर्स को चारधाम यात्रा रूट पर सेवा देने के लिए विशेष तैयारी कराई जा रही है। 


*प्रशिक्षण में शामिल प्रमुख बिंदु*:


एक्यूट माउंटेन सिकनेस


हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी एडिमा एवं सेरेब्रल एडिमा


सांस फूलने की स्थिति


दौरे, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, उच्च रक्तचाप


हृदय संबंधी आपात स्थिति और स्ट्रोक



स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इन बीमारियों के सही समय पर निदान व इलाज से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण में एयर एम्बुलेंस तक मरीज की सुरक्षित पहुँच, दवा प्रबंधन, समय पर रेफरल की प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।


*चारधाम स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण की रफ्तार तेज*


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के स्किल सेंटर में चिकित्सा अधिकारियों के लिए पहला क्लिनिकल स्किल आधारित प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इसमें पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में सेवाएं देने वाले मेडिकल ऑफिसर्स को उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों और रोगों के निदान में दक्ष बनाया गया।

देहरादून:

BJP dehradun organised honor prog on ambedkar jayanti


आज दिनांक 17 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन आई आर डी टी सभागार में किया गया।

सम्मान सभा की अध्यक्षता महानगर के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल  द्वारा की गई एवं कार्यक्रम के संयोजक महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड प्रदेश के केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार सामाजिक न्याय की बात करने वाले महान समाज सुधारक  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का नाम लिया जाता है ।

आज भारत वर्ष में समाज सुधारक के रूप यदि कोई नाम लिया जाता है तो वह आदर एवं सम्मान के साथ में प्रथम स्थान पर डॉक्टर साहब को याद किया जाता है।

 समानता के प्रतीक बाबा साहब ने दलित समाज के लिए काम किया आप भारत के प्रथम कानून मंत्री थे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने आजाद भारत में ऐसा कानून बनाया जो कि समाज के सभी जाति वर्ग के लिए बनाया था प्रत्येक नागरिकों के सम्मान अधिकार प्रदान करने हेतु बनाया है ।

बाबा साहब प्रखर पाठक एवं विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। ।

बाबा साहब महान देशभक्त थे जिनके द्वारा लिखे हुए संविधान के अनुसार आज भारत देश आगे बढ़ रहा है विकास कर रहा है विकसित भारत की परिकल्पना देखी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी ने बताया कि 135वे जन्म जयंती के शुभ अवसर पर हम सभी की आराध्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का भारतीय जनता पार्टी भव्य एवं दिव्य प्रकार से जन्म जयंती सप्ताह पूरे भारतवर्ष में मना रहा है। 

भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी को साल में तीन बार श्रद्धा पूर्वक याद करती है जिसमें 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप मनाया जाता है 14 अप्रैल को बाबा साहब के जन्म जयंती कार्यक्रम मनाया जाता है।

06 दिसंबर को बाबा साहब के निर्माण दिवस पर सदैव याद करते है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर  भारत वर्ष के प्रथम कानून मंत्री थे तभी उन्होंने कहा था कि महिलाओं को प्रगति क्षेत्र में समान अधिकार मिलना चाहिए किंतु नेहरु ने नहीं माना बाबा साहब ने उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया कई ऐसे कारण के चलते बाबा साहब नेहरु  के साथ काम करने से मना कर देते थे। क्योंकि वह राष्ट्रभक्त थे राष्ट्र के लिए समर्पित थे । स्व0 अटल बिहारी वाजपई जी ने यह पहली बार मांग की थी कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भरत रत्न प्रदान किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल  सांसद माला राजलक्ष्मी शाह विधायक खजानदास सविता कपूर पद्मश्री डॉ बी के स संजय राकेश गिरी रवींद्र बाल्मीकि डॉ बबीता सहोत्रा राजेश कांबोज विजेंद्र थपलियाल संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी अक्षत जैन सुनील शर्मा गोविंद मोहन मोहित शर्मा सुमन सिंह सुषमा कुकरेती इशिता शर्मा

 पूनम ममगई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.