Halloween party ideas 2015


Membership programme of regional patty


राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी देहरादून प्रेस क्लब में पार्टी की सदस्यता समारोह के दौरान एक प्रेस वार्ता में आयुष्मान योजना में तमाम विसंगतियों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और आंदोलन का ऐलान किया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि राशन कार्ड की अनिवार्यता के कारण एक और 40,000 रुपए प्रतिमाह से अधिक आय वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन बन पा रहा है क्योंकि 40, 000 से अधिक आय वाले लोगों का राशन कार्ड नहीं बन सकता। वहीं अंत्योदय तथा बीपीएल परिवारों में भी नए जन्म लेने वाले बच्चे का भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, क्योंकि विभाग में एक लाख अंत्योदय यूनिट बैकलॉग में चल रही है। जब तक एक लाख नए लोग अंत्योदय की सूची से बाहर नहीं हो जाते, तब तक नये बीपीएल सदस्य इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सकते।

 इसलिए गरीब परिवार के नए सदस्य भी आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित हैं।

रीजनल पार्टी ने प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों को भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाए जाने की मांग की तथा कहा कि निजी अस्पतालों और आयुष्मान प्राधिकरण के बीच अनुबंध को और अधिक सशक्त बनाया जाना चाहिए ताकि फर्जी क्लेम करने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जा सके।

शिवप्रसाद सेमवाल ने तत्काल इस समस्या के निराकरण करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 .............................


*निर्दलीय पार्षद सहित कई भाजपाई रीजनल पार्टी मे शामिल। कइयों को मिला दायित्व*

रीजनल पार्टी ने बढ़ाया कुनबा कइयों को दिए दायित्व।


 राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सदस्यता अभियान समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का दामन थामा।  विजयकालोनी, देहरादून के निर्दलीय पार्षद अनूप ने समर्थकों सहित रीजनल पार्टी ज्वाइन की तथा दिनेश सेमवाल आशीष उनियाल, प्रमोद ने भाजपा छोड़कर रीजनल पार्टी का दामन थामा। 



*इनको मिला दायित्व*


इस दौरान दिनेश दिनेश प्रसाद सेमवाल को प्रदेश महामंत्री तथा भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी को आरटीआई तथा मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जगमोहन झिंकवाण को प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व दिया गया है। दयाराम मनोरी को जिला महामंत्री देहरादून का दायित्व दिया गया।



 *इनको बनाया वार्ड अध्यक्ष*


इस अवसर पर  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में कई कार्यकर्ताओं को वार्ड अध्यक्ष का दायित्व भी प्रदान किया।

नितिन कुमार को इंदिरा नगर वार्ड 40 से वार्ड अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है तथा संगीता चौधरी को वार्ड नंबर 100, जागृति पाठक वार्ड नंबर 98, सतनाम सिंह को वार्ड 61, योगेश ईष्टवाल को वार्ड 88, आशीष उनियाल को  वार्ड नंबर 3, प्रमोद सेमवाल को एमडीडीए वार्ड नंबर 58, और  निकिता को बल्लीवाला वार्ड के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।


*कइयों ने थामा रीजनल पार्टी का दामन*

इस अवसर पर सीनियर साइंटिस्ट डाक्टर नीरज अथैय्या, ओम दत्त पुंडीर, सौरभ पंत, संगीता चौधरी, जागृति पाठक, योगेश ईस्टवेल निकिता नितिन कुमार प्रमोद आशीष तथा दिनेश सेमवाल आदि दर्जनो कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।


सदस्यता समारोह का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने किया।



*ये लोग रहे शामिल*


 इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल,  जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुसांई,  महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष शशि रावत, प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, प्रदेश संगठन सहसचिव राजेंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह चौहान, शिव सिंह भैराटी, टिहरी जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी, सुभाष नौटियाल, सरोज जुयाल, रजनी कुकरेती, मंजू रावत, मीना थपलियाल, रंजन नेगी, बालवाला मंडल अध्यक्ष सुमन रावत, 68 वार्ड अध्यक्ष सरोज रावत, रंजना नेगी, सोभित भद्री, नीलम लखेड़ा आदि तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

 

डोईवाला:




क्षेत्र में हुई  मूसलाधार ओले बारिश तूफान के चलते मिल रोड पर रविदास मंदिर के सामने एक बड़ा पेड़ तूफान के कारण गिर गया ।

जिसकी जानकारी सभासद गौरव मल्होत्रा ने देते हुए बताया कि पेड़ के गिरने के कारण  विद्युत बाधित हो गयी है।विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर जा रहे हैं।साथ ही एसडीआरएफ द्वारा रात्रि में ही पेड़ काटने की प्रक्रिया जारी।

समय रहते लाइन को पुनः चालू कर दोय जाएगा।

 

ऋषिकेश: 

Theft in retired police  personnal

थाना रायवाला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। सोमवार रात चोरों ने छिद्दरवाला में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के बंद मकान को खंगाला और कीमती ज्वेलरी व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने पुलिस को चुनौती के अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया और फ्रिज में रखी खाने की सामग्री भी चट कर दी।

रायवाला के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मामले में छिद्दरवाला निवासी युद्धवीर सिंह राणा ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि कुछ दिन से उत्तरकाशी गए हुए थे। जबकि सात अप्रैल को उनकी पत्नी बेटे को साथ लेकर ढालवाला टिहरी गढ़वाल स्थित मायके चली गयी। आठ अप्रैल को जब वह सुबह करीब 10 बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वह भीतर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और कमरों की अलमारियां खुली हुई थी।  पीड़ित के अनुसार चोरों ने गले का सोने का एक हार, चांदी की चार जोड़ी पायल, चांदी की गले की कंठी, दो चांदी की चेन, चांदी के चार धगुले, चांदी की दो जोड़ी बसूली और 10 हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।ग्राम प्रशासक,छिददवाला  कमलदीप कौर ने पुलिस से क्षेत्र मे रात्रि गश्त बढाने की मांग की है |

 आज कक राशिफल

*दिनांक:- 10/04/2025, गुरुवार*

त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष, 

चैत्र

Rashifal today 10 april 2025



*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


गम्यते यदि मॄगन्द्रमन्दिरं

लभ्यते करिकपीलमौक्तिकम् ।

जम्बुकालयगते च प्राप्यते

वस्तुपुच्छखरचर्मखण्डनम् ।।

।। चा o नी o।।


  एक अनपढ़ आदमी की जिंदगी किसी कुत्ते की पूछ की तरह बेकार है. उससे ना उसकी इज्जत ही ढकती है और ना ही कीड़े मक्खियों को भागने के काम आती है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:दैवासुरसम्पद्विभागयोग :- अo-16


अहङ्‍कारं बलं दर्पं कामं क्रोधं च संश्रिताः।,

मामात्मपरदेहेषु प्रद्विषन्तोऽभ्यसूयकाः॥,


वे अहंकार, बल, घमण्ड, कामना और क्रोधादि के परायण और दूसरों की निन्दा करने वाले पुरुष अपने और दूसरों के शरीर में स्थित मुझ अन्तर्यामी से द्वेष करने वाले होते हैं॥,18॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।


🐂वृष

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


👫मिथुन

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों से अपेक्षा बेकार रहेगी।


🦀कर्क

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🐅सिंह

स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें ।


🙍‍♀कन्या

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


⚖तुला

वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु शांत रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। चिंता रहेगी।


🦂वृश्चिक

थोड़े प्रयास से कार्य बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। चिंता बनी रहेगी।


🏹धनु

भय, पीड़ा व तनाव का माहौल बन सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी।


🐊मकर

बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

फालतू खर्च बढ़ेगा। तनाव होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है।


🐟मीन

नेत्र रोग हो सकता है। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा होगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 छापेमारी के दौरान जमीन में बड़े-बड़े गड्ढों में छुपाए गए लाहन के ड्रम।


ऋषिकेश :



 आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने मनसा देवी के जंगल में अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जमीन में बड़े-बड़े गड्ढों में छुपाए गए लाहन के ड्रम आबकारी विभाग की टीम ने बरामद किए। इसके अलावा 30 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। आबकारी की टीम ने लहान और कच्ची शराब रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई है।

 नई दिल्ली में 11 से 13 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाले चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तराखण्ड की टीम को रवाना किया।



 इस आयोजन में एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, शूटिंग, बैडमिंटन टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल होंगे। 


मुख्यमंत्री ने चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक कार्य हुए हैं। खेल इन्फ्रास्क्चर का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों का हमेशा उत्साहवर्द्धन किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास किये गये हैं। उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने सातवां स्थान प्राप्त किया। उत्तराखण्ड अब खेल भूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। 


खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में इस वर्ष उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का दल चौथे मास्टर्स नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेगा। उत्तराखंड की फुटबाल टीम में 40, 50 और 60 से अधिक आयु वर्ग की तीन टीमों के खिलाड़ी और एथलेटिक्स की 40 से अधिक आयु और 70 से अधिक की आयु  वर्ग  के खिलाड़ी खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 में प्रतिभाग करेंगे। 


इस अवसर पर खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के संरक्षक  प्रेम सिंह बिष्ट, पी सी खंतवाल, सुभाष अरोड़ा, विमल सिंह रावत, सुनील शर्मा अनीश शर्मा, विनेश राणा शरद अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह रावत, छत्रेश कुमार प्रेम प्रकाश पुरोहित और अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।


अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति देवभूमि उत्तराखंड मे चिरंजीवी भगवान परशुराम जन्म उत्सव अक्षय तृतीया सम्मानजनक रूप मनाये जाने से संम्बंधित एक खुला पत्र उत्तराखंड शासन प्रशासन को आज लोकतंत्र के सबसे शक्तिशाली स्तम्भ प्रेस के माध्यम से देवभूमि मे प्रदान कर रही है।
Akhil bhartiy brahman jan sewa samiti deglhradun


     देवभूमि उत्तराखंड के गठन से ही उत्तराखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास मे ब्राह्मण समाज का विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान रहा है व राज्य की सांस्कृतिक विशिष्टता के संरक्षण /संवर्धन मे ब्राह्मण समुदाय का विशेष योगदान है। राजनैतिक दृष्टि से भी ब्राह्मण समाज प्रदेश की राजनीति की मुख्य धुरी है। किसी भी चुनाव या पद आवंटन मे ब्राह्मण समाज की उपस्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है।
        जनसंख्या घनत्व के  अनुसार उत्तराखंड प्रदेश मे देश के अन्य राज्यों के अनुपात मे सर्वाधिक ब्राह्मण है प्रदेश की जनसंख्या का लगभग बीस प्रतिशत,और यह वो ब्राह्मण समाज है जो मुगलो के अत्याचार से सनातन धर्म की रक्षा करने, सनातन पूजा पद्वती और धर्म ग्रंथो को बचाने के लिए अपने सब कुछ छोड़ कर सदियों पहले बिहड़ पहाड़ो मे आकर रहा।
       परन्तु 25 साल के इस उत्तराखंड मे शासन प्रशासन ने अब तक सनातन धर्म व ब्राह्मण समाज के आराध्य अष्ट चिरंजीवीयों मे से एक  द्विजश्रेष्ठ धर्म रक्षक  चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया को महत्वपूर्ण नहीं समझा गया। जिससे ब्राह्मण समाज हतोत्साहित है।
    काफी समय से ब्राह्मण समाज के विभिन्न संघठन चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया पर सार्वजनिक अवकाश की मांग कर रहे है। अक्षय तृतीया का पर्व प्रदेश की आर्थिक व आध्यत्मिक दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है इसी दिन चार धाम यात्रा का आरम्भ होता है गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते है। दिनांक 24 सितम्बर 2023  को देवनगरी हरिद्वार मे आयोजित ब्राह्मण महाकुम्भ मे भी एक मांग पत्र /ज्ञापन प्रदान कर अन्य विषयो के साथ साथ इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया परन्तु अब तक कोई निर्णय शासन प्रशासन द्वारा इस विषय पर किया गया। 

चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस अक्षय तृतीया पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय , प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महोदय या सूचना विभाग द्वारा प्रदेश की जनता को बधाई सन्देश देना भी आवश्यक नहीं समझा जाता जिससे ब्राह्मण समाज स्वंय को उपेक्षित प्रतीत कर रहा है।
             अब तो प्रदेश मे अन्य राज्यों के स्थापना दिवस, त्यौहार उत्तराखंड मे बहुत विस्तृत व धूम धाम से बनाये जाने लगे है पर ब्राह्मण समाज की इस दृष्टि से अभी उपेक्षा हो रही है।

  अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति  आज प्रेस वार्ता व इस खुले पत्र के माध्यम से उत्तराखंड प्रदेश के शासन प्रशासन को पुनः सूचित करती है की इस वर्ष दिनांक 30 अप्रेल 2025 को चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज के सम्मान व भावनाओं का आदर करते हुए सम्मानजनक उचित निर्णय ले व प्रदेश की राजधानी मे महापुरषो के नाम पर बन रहे द्वार की श्रेणी मे चिरंजीवी भगवान परशुराम जी को समर्पित एक द्वार का निर्माण नेहरू कालोनी देहरादून, मोहब्बेवाला देहरादून या अन्य उपयुक्त स्थान पर किया जाये।

      साथ साथ समस्त ब्राह्मण समाज से समिति आग्रह करती है की यदि उत्तराखंड शासन प्रशासन को ब्राह्मण समाज के आराध्य चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव अक्षय तृतीया को सम्मानजनक रूप से बनाने मे अभी संकोच है या और अधिक इस विषय पर इनको मंथन करना है तो ब्राह्मण समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए स्वंय आगे आये। ब्राह्मण ज़ब अपने सम्मान के लिए लडता है तो एक साधारण से बालक चन्द्रगुप्त मौर्य को अजापाल से प्रजापाल (राजा) बना देता है। ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए ब्राह्मण समाज के साथी अक्षय तृतीता को अपने कार्यलय,नौकरी व व्यापार से स्वेछिक अवकाश ले ब्राह्मण समाज के आराध्य चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बनाये, कार्यक्रम आयोजित करे, जो कार्यक्रम आयोजित हो रहे है उनमे सहभागी बने। ब्राह्मण समाज के साथियो द्वारा संचालित किये जा रहे स्कूल, कॉलेज, इंस्टिट्यूट, विश्व विद्यालय मे एक घण्टे का कार्यक्रम आयोजित कर एक सभ्य समाज की स्थापना मे ब्राह्मण समाज के योगदान का ज्ञान छात्रों को दे मिष्ठान वितरित करे। ब्राह्मण समाज के साथियों द्वारा संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों मे इस विषय पर उचित निर्णय ले कार्यक्रम आयोजित किये जाये ।
   
आज की प्रेस वार्ता मे बद्रीनाथ धाम के पंडित भाष्कर डिमरी जी, गंगोत्री धाम के रावाल पंडित हरीश सेमवाल जी, यमुनोत्री धाम के रावाल पंडित ज्योति प्रसाद उनियाल जी,केदारनाथ धाम के पंडित शशांक उपाध्यय जी,समिति संरक्षक श्री आर एन शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री एम सी शर्मा,श्रीमती आभा बड़थवाल  समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रूचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल, महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजेश शर्मा, महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत, महासचिव देवाशीष गौड़,देवभूमि नारी शक्ति की प्रभारी एडवोकेट राजगीता शर्मा,अध्यक्ष भारती जोशी, महासचिव मधु शर्मा व डी के शर्मा,वासु वशिष्ठ, एस के शर्मा, विशाल कौशिक एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट मुकेश शर्मा,राकेश शर्मा, आशीष शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा तुषार शर्मा,नीरज कौशिक,
आदि सम्मलित रहे।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.