Halloween party ideas 2015

 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 02/04/2025, बुधवार*

पंचमी, शुक्ल पक्ष, 

चैत्र

Rashifal today 02 april 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *श्री पंचमी 


*श्री राम जन्मोत्सव आरम्भ 


*रोहिणी व्रत 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


बाहुवीर्य बलं राज्ञो ब्रह्मवित् बली ।

रूप-यौवन-माधुर्य स्त्रीणां बलमनुत्तमम् ।।

।। चा o नी o।।


 एक शक्तिशाली आदमी से उसकी बात मानकर समझौता करे. एक दुष्ट का प्रतिकार करे. और जिनकी शक्ति आपकी शक्ति के बराबर है उनसे समझौता विनम्रता से या कठोरता से करे.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:दैवासुरसम्पद्विभागयोग :- अo-15


एतां दृष्टिमवष्टभ्य नष्टात्मानोऽल्पबुद्धयः।,

प्रभवन्त्युग्रकर्माणः क्षयाय जगतोऽहिताः॥,


इस मिथ्या ज्ञान को अवलम्बन करके- जिनका स्वभाव नष्ट हो गया है तथा जिनकी बुद्धि मन्द है, वे सब अपकार करने वाले क्रुरकर्मी मनुष्य केवल जगत्‌ के नाश के लिए ही समर्थ होते हैं॥,9॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🐂वृष

स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।


👫मिथुन

कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।


🦀कर्क

शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।


🐅सिंह

दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।


🙍‍♀️कन्या

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।


⚖️तुला

नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🦂वृश्चिक

लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


🏹धनु

डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।


🐊मकर

सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।


🍯कुंभ

योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।


🐟मीन

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 *कम नहीं मिलेगा राशन, गोदामों में लगे इलेक्ट्रिक कांटे :रेखा आर्या*

 *बकाया लाभांश का भुगतान जल्द, केंद्र से मिल गया बजट*


 देहरादून:




 प्रदेश के किसी भी गांव में अब कम राशन सप्लाई नहीं होगा क्योंकि सभी गोदाम पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगा दिए गए हैं और अब इससे तौलकर ही विक्रेताओं को राशन मिलेगा। साथ ही इसी माह से प्रदेश के दो जनपदों में नई ईपास मशीनों से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मई महीने से सभी 13 जिलों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर यह जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन ने अपने पत्र के माध्यम से कुछ मांगे उठाई थी जिन पर विभाग में कार्यवाही कर दी है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जनपद ऊधमसिंहनगर एवं हरिद्वार के समस्त उचित दर विक्रेताओं को नवीन ईपॉस मशीनों का वितरण किया जा रहा है। फलस्वरूप माह अप्रैल 2025 से उक्त दो जनपदों में नवीन ईपॉस के माध्यम से खाद्यान्न का ऑनलाईन वितरण किया जाएगा। कुंमाऊ मंडल के समस्त जनपदों में नये सिस्टम इन्टिग्रेटर के माध्यम से नवीन ईपॉस मशीनें उपलब्ध करा दी गयीं है। अप्रैल 2025 के अन्त तक गढ़वाल मंडल के समस्त गोदामों में भी नवीन ईपॉस मशीनें उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही गतिमान है। मई 2025 से शेष 11 जनपदों में भी नवीन प्रणाली के अन्तर्गत ईपॉस मशीनों से खाद्यान्न का ऑनलाईन वितरण किया जायेगा। राशन विक्रेताओं की मांग को ध्यान में रखते हुये राज्य के सभी खाद्यान्न गोदामों में ईलेक्ट्रोनिक तराजू  स्थापित कर लिये गये हैं। सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक गढ़वाल / कुमायूँ सम्भाग एवं समस्त जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त ईलेक्ट्रोनिक तराजू  तत्काल क्रय किये जाने हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गयी है।

 मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि भारत सरकार से कोरोना काल का "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के अन्तर्गत राशन विक्रेताओं के लाभांश एवं परिवहन मद में लगभग  56 करोड़ रुपए का बजट शासन को प्राप्त हो गया है। जल्द ही जिला पूर्ति अधिकारियों को बजट आवंटित कर राशन विक्रेताओं के खातों में हस्तान्तरित कर दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त  गेहूँ आधारित पोषाहार (WBNP) के लिए  नयी व्यवस्था बनायी गयी है। जिसमें खाद्यायुक्त कार्यालय के स्तर से जनपदों के वास्तविक मांग के अनुरूप बजट आवंटित किया जायेगा। इस योजना के लाभांश और परिवहन खर्च का बजट भी प्राप्त हो गया है जिसे विक्रेताओं को जल्द भेजा जा रहा है। राशन विक्रेताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत  अक्टूबर 2024 से दिसम्बर 2024 तक का लाभांश  8.63 करोड़ रूपये जनपदों को आवंटित कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के समान ही राज्य खाद्य योजना में भी राशन विक्रेता को 180 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से लाभांश मिले इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग ने शासन को भेज दिया है।


  *इंटरनेट डाटा का भी मिलेगा पैसा*

 

 खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन विक्रेता खाद्यान्न के ऑनलाईन वितरण के लिए निःशुल्क नेट डाटा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। राज्य में नये सिस्टम इन्टिग्रेटर के माध्यम से राज्य के समस्त राशन विक्रेतओं को नवीन ईपॉस मशीन मय डाटा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। भविष्य में राशन विक्रेताओं को नेट डाटा मासिक रूप से निःशुल्क प्राप्त होगा।


*प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कर्मठ और ऊर्जावान बताते हुए कहा ये तीन साल राज्य के उत्थान में बङी उपलब्धि*


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

PM wishes for 3 years of good governece in uttarakhand



अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ये तीन वर्ष 'सेवा, सुशासन और विकास' के रूप में समर्पित रहे हैं, जो राज्य के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान को स्थापित करने के लिए उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य उस दिशा में तेजी से अग्रसर है।

इसके लिए एक ठोस कार्य योजना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।


*उत्तराखंड का दशक साबित होगा*

प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि 

देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां की पराक्रमी और परिश्रमी जनता में वह सामर्थ्य है कि वे अपने प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जा सकें। मुझे पूरा विश्वास है कि जनशक्ति से यह दशक उत्तराखंड का होगा, जिसमें प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। इस नई पहचान के साथ उत्तराखंड आजादी के अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में अहम् भूमिका निभाएगा। 


"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमेशा उत्तराखंड के हितों के लिए चिंतनशील रहते हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। प्रधानमंत्री जी का यह संदेश हमें और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।"

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

----

 

श्रद्धालुओं को मिलेगा भगवान श्रीराम के दर्शनों का सौभाग्य-स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी


हरिद्वार;

Jurs country  Sri Ram Katha

 जुर्स कंट्री में आयोजित किए जा रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम जन्म कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार को महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गंगा तट से कथा स्थल श्रीराम मंदिर तक निकाली गयी भव्य कलश यात्रा का उद्घाटन पायलट बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर चेतन माता एवं महामंडलेश्वर श्रद्धा माता ने किया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम जन्म कथा के मुख्य यजमान यूसी जैन ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण अयोध्या की तर्ज पर किया जा रहा है। यूसी जैन ने बताया कि 6 दिवसीय श्रीराम जन्म कथा के उपरांत 6 अप्रैल को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई संत महापुरूष व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण अपने आप में एक अनोखी पहल है। मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा। महामंडलेश्वर चेतना माता एवं महामंडलेश्वर श्रद्धा माता ने कहा कि श्रीराम जन्म कथा एवं श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन समाज के लिए कल्याणकारी होगा। बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर आंदोलन में संत महापुरूषों की बड़ी भूमिका रही है। सैकड़ों वर्ष के संघर्ष के फलस्वरूप अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण होने से हिंदू समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पुण्य भूमि पर अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से धर्मनगरी का मान और बढ़ेगा। इस अवसर पर  नीता जैन, यूसी जैन, ऋषभ जैन, राजीव कुमार जैन, अशोक त्यागी, मोहन कुमार श्रीवास्तव, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, गुलशन भाटिया, अनिल गुप्ता, मनीष चौहान, अमित कुमार चौहान, अजय नैय्यर, कर्नल लोकेश शर्मा, शशांक मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।


सामान हो गया था चोरी, डीएम से मिल सुनाई अपनी व्यथा

बोलाः विश्वास था, यहां से हो जाएगा मेरा समाधान

देहरादून :


 कन्तुर केरल निवासी मोहित महाजन, जिनका सहारनपुर से लक्सर आने के दौरान सामान चोरी हो गया था,जिसमें लेपटॉप, पैनकार्ड, एटीएम आदि सब थे।


 उनकी शिकायत पर पुलिस ने डीएम ऑफिस भेजा। उन्होंने जिलाधिकारी सविन बसंल से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई तथा घर पंहुचाने के के लिए सहायता का अनुरोध किया। 


जिस पर जिलाधिकारी ने व्यक्ति की मदद के लिए टिकट की व्यवस्था कराई तथा कुछ धनराशि देते हुए  व्यक्ति को उसके घर पंहुचाया जिस पर व्यक्ति ने डीएम एवं उनके स्टॉफ का धन्यवाद दिया। 

-।


शिक्षा के मन्दिर यदि बने वाणिज्य केन्द्र, प्रशासन कर देगा लाईसेंस रद्द


सीएम के सख्त निर्देशः अभिभावक व बच्चों का शोषण अक्षम्य


निजी स्कूलों की कुटिल आचरण व मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त।


नियम विरूद्व फीस बढ़ोत्तरी पर एक्शन की तैयारी में डीएम


निजी स्कूलों को हिदायत, फीस स्ट्रक्चर रहे मानक के अनुरूप नही तो रातोरात कर दिए जाएंगे लाईसेंस रद्द


डीएम के निर्देशों पर सीडीओ ने की स्कूलों में फीस स्ट्रक्चर की समीक्षा।


कई तथाकथित प्रतिष्ठित स्कूलों का फीस स्ट्रक्चर पाया गया नियम विरूद्व, फीस स्ट्रक्चर ठीक करने के सख्त निर्देश।

देहरादून :

CDO Dehradun meeting with school  operators


जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभिन्न निजी स्कूल संचालकों के साथ वार्ता की। इस दौरान निजी विद्यालयों के विगत पांच वर्षाे के फीस स्टक्चर की जांच की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी कि स्कूल फीस के लिए आरटीई एक्ट और प्रोविजन के अनुसार ही काम करना सुनिश्चित करें। अभिभावक और बच्चों को किसी एक निश्चित दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए भी बाध्य न किया जाए।

  मुख्य विकास अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को जानकारी देते हुए बताया कि एक्ट के अनुसार विद्यालय तीन वर्ष में अधिकतम 10 प्रतिशत से अधिक फीस नही बढ़ा सकते। स्कूल प्रशासन के व्यय निकालने के बाद स्कूल की कुल जमा 20 प्रतिशत से अधिक नही होनी चाहिए। शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाए बिना कोई भी निजी स्कूल अपनी मनमानी से फीस नही बढ़ा सकते है और यदि 10 प्रतिशत तक फीस बढ़ानी आवश्यक हो तो स्कूल को इसके औचित्यपूर्ण कारण भी शिक्षा विभाग को बताने होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निजी स्कूल संचालकों के साथ नियमों की जानकारी साझा करने के निर्देश भी दिए। निजी स्कूल संचालकों को हिदायत दी कि इसके बावजूद भी कही से मनमानी फीस बढ़ाने की शिकायत मिली तो स्कूल के विरूद्व कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा सभी निजी स्कूल संचालकों को राज्य सरकार के नियमों और एनसीईआरटी की किताबों को लगाने सहित कई बिन्दुओं पर निर्देश दिए गए।

  बैठक में निजी विद्यालयों में फीस बढ़ोत्तरी की गहन समीक्षा की गई। कई निजी प्रतिष्ठित स्कूलों स्कूलों मनमानी फीस बढ़ाए जाने की शिकायत सही मिलने पर स्कूल संचालकों को फीस स्ट्रक्चर संशोधित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। जिसमें एनएन मैरी को फीस स्ट्रक्चर ठीक करने की हिदायत दी गई। वही जांच में ज्ञानंदा स्कूल एवं सेंट जोसेएफ स्कूल की फीस स्टक्चर में सही पाए गए। समरवैली एवं अन्य निजी स्कूलों की अगले दिन बुधवार को समीक्षा की जाएगी। बैठक में उप जिलाधिकारी हरिगिरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौडियाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ सहित निजी स्कूल एन मेरी के प्रधानाचार्य व प्रबन्धक,ज्ञानंदा के समन्वयक सेंड जोजफ के प्रतिनिधि, संचालक मौजूद थे।


 

शिवपुरी  :



अखंड ब्राह्मण सेवा समिति (भारत वर्ष )शिवपुरी द्वारा चिंताहरन सरकार के महंत श्री श्याम सुंदर जी महाराज धर्माचार्य के सानिध्य में नव संवत्सर उत्सव मनाया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से शुरू हुआ।  

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रविराजन मिश्रा , विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक डॉक्टर मोहन किशोर व्यास, विशिष्ट अतिथि अवधेश पचौरी जिला अध्यक्ष भिंड , विशिष्ट अतिथि पंडित पंकज करैया युवा जिला अध्यक्ष भिंड, विशिष्ट अतिथि रूपेंद्र पांडे युवा जिला सचिव भिन्ड , विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा जिला संगठन मंत्री भिंड , सम्मानित विप्रगण, माता तथा बहनों की उपस्थिति में जिला कार्यकारी का गठन किया गया। 


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा ने विप्रबंन्धुओं से एक होकर , ब्राह्मण हित में कार्य करने के लिए अनुरोध किया। 

सभी साथ मिलकर, सुख-दुख में एक दूसरे की सहायता करें ,चाहे गरीब हो या अमीर हो हम सब एक हो। 

ब्राह्मणों की एकता और मार्गदर्शन देश को विकसित राष्ट्र बनाएगी।  गरीब बालक बालिकाओं का शिक्षा और विवाह मैं मदद करें।

जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ,संरक्षक पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा, सलाहकार पंडित कैलाश नारायण मुद्गल , उपाध्यक्ष पंडित हरिवंश त्रिवेदी , उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष पंडित महावीर प्रसाद उपाध्याय, महासचिव पंडित दिनेश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित नरहरि प्रसाद अवस्थी, सचिव पंडित संजय शर्मा , सचिव पंडित संतोष शुक्ला , सचिव पंडित मनोज दीक्षित को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि कोई भी ब्राह्मण छोटा बड़ा नहीं है उनकी हैसियत को देखकर काम नहीं किया जाएगा। सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करेंगे। गाय चराने वाला सभी का पेट भरता है उसकी इच्छा होती है सभी गायें तृप्त हो। वैसे ही हमारा पूरा समाज संपन्न हो , आगे बढ़े, कोई असहाय ना हो ।यही कामना के साथ चिंता हरण सरकार का आशीर्वाद तथा आप सभी विप्र गाणों का आशीर्वाद लेकर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष अन्याय के खिलाफ तथा गरीबों के लिए कार्य करेगी।   

इस अवसर पर स्काउट कमिश्नर पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा , वरिष्ठ समाज सेवी पंडित अलामचंद शर्मा ,पंडित ओमप्रकाश समाधिया , पंडित राम किशन कोठारी ,पंडित देवेंद्र कुमार शर्मा , पंडित रामसेवक गोंड, पंडित विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट संजीव बिलगाईयां , पंडित गिरीश मिश्रा , महिला समाजसेवी श्रीमती वंदना दीक्षित, श्रीमती रेनू शर्मा, कुमारी अंकिता दीक्षित , सम्माननीय समाज बंधु और महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।

संचालन पंडित श्री गिरीश मिश्रा जी ने किया। आभार श्री हरिवंश त्रिवेदी जी ने किया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.