Halloween party ideas 2015


आज का राशिफल

*दिनांक:- 15/03/2025, शनिवार*

प्रतिपदा, कृष्ण पक्ष,

चैत्र

Rashifal today 15 march 2025



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *गणगौर पूजन 


*विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


वरं न राज्यं न कुराजराज्यं

वरं न मित्रं न कुमित्रमित्रम् ।

वरं न शिष्यो न कुशिष्यशिष्यो

वरं न दारा न कुदारदाराः ।।

।। चा o नी o।।


 एक बेकार राज्य का राजा होने से यह बेहतर है की व्यक्ति किसी राज्य का राजा ना हो.

एक पापी का मित्र होने से बेहतर है की बिना मित्र का हो.

एक मुर्ख का गुरु होने से बेहतर है की बिना शिष्य वाला हो.

एक बुरीं पत्नी होने से बेहतर है की बिना पत्नी वाला हो.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


यतन्तो योगिनश्चैनं पश्यन्त्यात्मन्यवस्थितम्‌ ।,

यतन्तोऽप्यकृतात्मानो नैनं पश्यन्त्यचेतसः ॥,


यत्न करने वाले योगीजन भी अपने हृदय में स्थित इस आत्मा को तत्त्व से जानते हैं, किन्तु जिन्होंने अपने अन्तःकरण को शुद्ध नहीं किया है, ऐसे अज्ञानीजन तो यत्न करते रहने पर भी इस आत्मा को नहीं जानते॥,11॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।


🐂वृष

बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।


👫मिथुन

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।


🦀कर्क

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक न हो। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।


🐅सिंह

लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।


🙍‍♀️कन्या

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।


⚖️तुला

यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।


🦂वृश्चिक

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।


🏹धनु

आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।


🐊मकर

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।


🍯कुंभ

आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।


🐟मीन

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Public holiday in uttarakhand 15 march 2025


उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में दिनांक 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।


यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा।



जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्राप्त होगा।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। 


मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए, आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 14/03/2025, शुक्रवार*

पूर्णिमा, शुक्ल पक्ष, 

फाल्गुन

Rashifal today 14 march,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 * धुलेंडी (रंगोत्सव)


*चैतन्य महाप्रभु जयंती


*चतुर्भुज लक्ष्मीजी विवाह रंगजी मंदिर वृन्दावन 


*सूर्य मीन में 18:49


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


लुब्धमर्थेन गृहिणीयात् स्तब्धमञ्जलिकर्मणा ।

मूर्खं छन्दानुवृत्या च यथार्थत्वेन पण्डितम् ।।

।। चा o नी o।।


 एक लालची आदमी को भेट वास्तु दे कर संतुष्ट करे. एक कठोर आदमी को हाथ जोड़कर संतुष्ट करे. एक मुर्ख को सम्मान देकर संतुष्ट करे. एक विद्वान् आदमी को सच बोलकर संतुष्ट करे.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


उत्क्रामन्तं स्थितं वापि भुञ्जानं वा गुणान्वितम्‌ ।,

विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञानचक्षुषः ॥,


शरीर को छोड़कर जाते हुए को अथवा शरीर में स्थित हुए को अथवा विषयों को भोगते हुए को इस प्रकार तीनों गुणों से युक्त हुए को भी अज्ञानीजन नहीं जानते, केवल ज्ञानरूप नेत्रों वाले विवेकशील ज्ञानी ही तत्त्व से जानते हैं॥,10॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।


🐂वृष

बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।


👫मिथुन

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।


🦀कर्क

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक न हो। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।


🐅सिंह

लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।


🙍‍♀️कन्या

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।


⚖️तुला

यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।


🦂वृश्चिक

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।


🏹धनु

आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।


🐊मकर

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।


🍯कुंभ

आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।


🐟मीन

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 देहरादून- शक्ति नहर, डाकपत्थर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने बरामद किया युवती का शव


आज दिनाँक 13 मार्च 2025 को SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा शक्ति नहर में सर्चिंग के दौरान एक युवती का शव बरामद किया गया। 



पुलिस चौकी बाजार, कोतवाली विकासनगर द्वारा 03 दिन पूर्व SDRF को सूचित किया गया था कि शक्ति नहर में एक युवती डूब गई है, जिसके बाद से ही SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर में लगातार सर्चिंग की जा रही थी। 


SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान आज शमा पुत्री महमूद, उम्र-16 वर्ष, निवासी- भीमावाला विकासनगर का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

देहरादून- मसूरी रोड़, शिखर फॉल के पास खाई में गिरे युवक का SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू*


आज दिनाँक 13 मार्च 2025 को सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी रोड, शिखर फॉल के पास एक व्यक्ति पैर फिसलने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर SI राजबर सिंह राणा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए खाई में गिरे युवक *गुरप्रीत उम्र 37 वर्ष* निवासी- पटेलनगर, देहरादून को सकुशल रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

 

सांसद हरिद्वार एवं पूर्व सीएम श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मौल्यार ग्रुप के साथ डिफेन्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पारंपरिक होली मनाई| 

MP haridwar Trivendra holi with lootamar group


उन्होंने कहा की हमें अपनी संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाते रहना चाहिए| उन्होंने मौल्यार ग्रुप को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे इन उत्तराखंडी भाइयों द्वारा बीते वर्षों में हमारी संस्कृति को बढ़ाने के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा है| उन्होंने माँ धारी देवी से सभी के मंगल की कामना की|

मुख्यमंत्री आवास


में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन*


*सीएम आवास में दिखे उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के विविध रंग*


मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुदृढ़ करता है।

कार्यक्रम में मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

Holi 2025 with CM Dhami


इस अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग दिखाई दिए। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार, थारू सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार मनाई जाने वाली होली का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक होली गायन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे होली के इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का संदेश दें।


कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रंग-गुलाल खेला और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी  से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत  से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय जाकर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भेंट कर  होली की शुभकामनाएं दी।


अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग*

*सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन*

*होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार*

*गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के गूंजे होली गीत*


एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार। इन सबके बीच, पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का अपना आकर्षण था, थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की अपनी मस्ती। 

सीएम आवास पर होली मिलन कार्यक्रम की यही तस्वीर उभरी, जिसमें गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। सीएम आवास केे खुले परिसर मेें गुरूवार को उत्तराखंड की लोक संस्कृृति के तमाम रंग बिखरे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता और समृृद्धि के दर्शन हुए। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के आमंत्रण पर सीएम आवास पर सांस्कृृतिक दलों का एक मेला सा जुटा। होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान यदि अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने किया, तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने गाया-आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार।

राठ क्षेत्र कला समिति के कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। अपने होली के गीतों से इस समिति ने कम समय में खास पहचान बनाई है। इस समिति के प्रमुख प्रेम सिंह नेगी ने कहा-हमारा 19 सदस्यीय दल सीएम आवास पर प्रस्तुति देकर गौरवान्वित है। लोहाघाट के शिवनिधि स्वयं सहायता समूह केे दल का आकार बड़ा रहा। इस दल में 54 सदस्यों ने होली गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस ग्रुप की प्रमुख अलका का कहना है-उन्होंने पहली बार सीएम आवास में प्रस्तुति दी। यह अवसर पूरे ग्रुप के लिए महत्वपूर्ण है।


*कलाकारोें संग होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। उन्होंने विभिन्न दलों के कलाकारों के साथ काफी समय बिताया। उनके साथ वह थिरके भी। ढोल, थाली और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाया।


*लोक संस्कृृति पर सीएम कर रहे अच्छा काम*

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने इस मौके पर कहा कि लोक संस्कृति पर सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। खटीमा की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू उत्थान समिति के कलाकारों के 20 सदस्यीय दल ने भी गुरूवार को अपनी प्रस्तुति दी। इस दल के बंटी राणा व रिंकूू राणा का कहना था कि बेहतर काम करने वाले कलाकारों को तलाश कर अवसर दिए जा रहे हैं।

[13/03, 17:44] Ravi BijarNiya dipr Ravi BijarNia: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को तिलक रोड़ देहरादून स्थित आर.एस.एस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग कर सभी स्वयंसेवकों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ, शैलेंद्र, श्री संजय, श्री सतेंद्र, भाजपा महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

[13/03, 18:39] Ravi BijarNiya dipr Ravi BijarNia: *काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री धामी।*


आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, गढ़ीकैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे, उन्होंने सेना के जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया और मिठाई खिलाकर उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा देशसेवा में लगा हर जवान उनके परिवार का सदस्य है। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख, सभी सैनिक बेहद खुश नजर आए। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिजनों से दूर रहकर सेना के जवान देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सैनिकों के योगदान से हम सभी देशवासी किसी भी त्यौहार को मना पाते हैं। उन्होंने कहा हम सभी को होली का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है, और इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है।

*प्रेस विज्ञप्ति*


*मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड*


*मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का पुलिस लाइन देहरादून में समापन; DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन*


*DGP महोदय ने डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध और जनसंवाद पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों से की अनुशासन व संवेदनशीलता की अपील*


*प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों, बसंतोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा हरिद्वार में गंगनहर में डूब रही युवती को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित*

DG police honored jawan


जनपद देहरादून में चल रहे मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का आज दिनांक: 12-03-25 को पुलिस लाइन देहरादून में विधिवत समापन हुआ। 

समापन समारोह में श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की गई। समापन समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा *मुख्य आरक्षी को पुलिस सिस्टम की बेहद अहम कड़ी बताया तथा पदोन्नति प्रशिक्षण प्राप्त किये पुलिस कर्मियों को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में भी अपने अनुभवों के आधार पर इसी प्रकार अनुशासन तथा पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन* करने की अपेक्षा की।


 महोदय द्वारा अवगत कराया कि बदलते समय के साथ साइबर क्राइम के रूप में पुलिस के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिये ,डिजिटल पुलिसिंग, साइबर क्राइम तथा आधुनिक जांच तकनीकों में स्वंय को अपडेट रखना नितान्त आवश्यक है।  साथ ही पुलिस के प्रति समाज के दृष्टिकोण को सहयोगात्मक तथा सकारात्मक बनाने के लिये प्रत्येक पुलिसकर्मी की जनता के प्रति संवेदनशीलता बेहद जरूरी है।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों से सीधा सवांद करते हुए पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उनसे *प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं तथा प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने से सम्बन्धित उनके सुझावों पर चर्चा की गई।* साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों का फीड बैक प्राप्त कर प्रशिक्षण प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के उनके *सुझावों पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।*


अंत में महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों से अपने कर्तव्यों का *ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा* से निर्वहन करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों के लिये एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में सामने आने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत मे पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पदोन्नति *प्रशिक्षण में अन्त: तथा बाहय विषयों में प्रथम स्थान तथा सर्वांग सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरूस्कृत* करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार के रूडकी क्षेत्रान्तर्गत सोनाली पार्क के पास एक महिला द्वारा *गगंनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या* का प्रयास करने की घटना में गस्त डयूटी में नियुक्त *सीपीयू कर्मियों* द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उक्त महिला को *सुरक्षित रूप से बाहर निकालने* की घटना में शामिल *अ0उ0नि0 मनोज शर्मा व हे0कां0 कृपा राम चौहान* को प्रशस्ति पत्र व 10000 हज़ार रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। 


*पदोन्नति प्रशिक्षण में सम्मानित पुलिस कर्मी*

01: *हे0कां0ना0पु0 दिनेश प्रसाद पालीवाल*- सर्वांग सर्वोत्तम

02: *हे0कां0ना0पु0 सूर्य प्रताप सिंह रमोला*: अन्त: विषयों में प्रथम

03: *हे0कां0ना0पु0 हिमांशु भट्ट*: बाहय विषयों में प्रथम


*बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी*

1- श्री जितेंद्र जोशी, निरीक्षक यातायात देहरादून 

2- श्री ललित कुमार, उ०नि० यातायात देहरादून

3- श्री शुभम कुमार, उ०नि० यातायात देहरादून 

4- श्री दीवान सिंह गोसाई, उपनिरीक्षक सीपीयू 

5- म०उ०नि० खगोती गुनियाल

6-  उ०नि० सुमेर सिंह 

7- उ०नि० मोहन सिंह नेगी 

8- अ०उ०नि० विनोद कुमार, यातायात देहरादून 

9- अ०उ०नि० विजय प्रताप 

10- अ०उ०नि० राजकुमार 

11- अ०उ०नि० सुखदेव पुलिस दूरसंचार 

12- मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह सीपीयू देहरादून

13-  हेड कांस्टेबल महेश कुमार पुलिस दूरसंचार 

14- आरक्षी मुकेश फर्स्वाण, यातायात देहरादून 

15- आरक्षी देवकुश,  यातायात

16-  आरक्षी सूरज,  यातायात

17-  आरक्षी सोम सिंह, यातायात

18-  कांस्टेबल प्रदीप



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.