Halloween party ideas 2015

 

आबादी और वाहनों की वृद्धि के दृष्टिगत राज्य के अन्य शहरों के लिए भी सुनियोजित प्लान पर कार्य किया जाए


CM Dhami hispana and bidala corriador


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए। देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं। देहरादून में आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि, पर्यटकों की संख्या में हो रही वृद्धि और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यातायात में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिये हैं।


रिस्पना नदी के तल पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी के तल पर 15 किलोमीटर लंबे चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य होना है। इन नदियों के अन्दर स्थित जन सेवाओं विद्युत लाइन, हाई टेंशन लाइन, सीवर लाइन का नदी से बाहर विस्थापन होना है। एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वाल और निर्माण और बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी रेखीय विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आबादी और वाहनों की वृद्धि के दृष्टिगत राज्य के अन्य शहरों के लिए भी सुनियोजित प्लान पर कार्य किया जाए। 




मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि राज्य में जो भी विकास के कार्य किये जा रहे हैं, उनका आउटपुट धरातल पर दिखे। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आगामी राजजात यात्रा के लिए भी तैयारी शुरू की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि यूआईआईडीबी, देहरादून एलिवेटेड रोड, गढ़वाल और कुमांऊ की कनेटिविटी के कार्यों, मानसखखण्ड मंदिर माला मिशन, आगामी नंदा राजजात की तैयारियों नियमित समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री भी समय-समय पर इनकी समीक्षा करेंगे।

  

बैठक में राज्य अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक श्री धनंजय मोहन, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री नितेश झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री वी. षणमुगम, श्री एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह,नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Press mahakumbh at prayagraj




पत्रकारों के संवैधिनिक अधिकारों पर होगी विस्तृत चर्चा । प्रेस को संवैधानिक अधिकार  ,गाय और  गंगा  बचाने, टिहरी  बाँध  प्रभावित डेड लाख आबादी के साथ सरकारी समझौते को  लागू करने का प्रस्ताव  सम्मेलन में पास कर देश के राष्ट्रपति, सरकार को  भेजेंगे! 

 प्रयाग राज  सेक्टर 22 ,देहरादून ।परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती १००८ महाराज जी  ने दिया  शुभकामना संदेश  उसे पहले आप लोगों को अलग से  भेज दिया गया है 





पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर प्रयागराज में अखिल भारतीय प्रेस महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा । प्रेस महाकुंभ के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार जीतमणि पैन्यूली अध्यक्ष  अखिल भारतीय  वेब पोर्टल एसोसिएशन ने बताया है कि प्रेस महाकुंभ में देश के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है! जिसमें
पत्रकारों के संवैधिनिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी । एवं अन्य  ज्वलन्त  मुद्दों पर विचार किया जाएगा तथा पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर एकजुट होकर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया जाएगा । अब तक  इतनी  बड़ी  सफलता किसी  संघठन को आंदोलन करने से  नहीं  मिली है  य़ह  बात  गम्भीरता से  देश के  प्रेस को  अपने दिल में हाथ रखकर  सोचना चाहिए! एक  प्रेस  आदमीयों की  पीड़ा  को  समझने का प्रयास  पहाड़ों  की  गूँज  राष्ट्रीय सा o समाचार पत्र ने किया और  एसी  हृदय  विदारक  घटना से प्रभावित  परिवारों की  चिंता को  समझते हुए   धरना प्रदर्शन  मौन व्रत  रख कर  जेठ की  ठण्ड, गर्मी  में  आपातकाल होने की वजह से  अपने  निवास स्थान  लिखवार गावं प्रतापनगर  जनपद  टिहरी  में  29 मई से  5 जून 2021 में  किया! 

देहरादून से  प्रकाशित होने वाले *पहाड़ों  की  गूँज राष्ट्रीय सा o समाचार पत्र* ने इस खबर को  प्रकाशित करने के बाद  माननीय सुप्रीम कोर्ट  ने  संज्ञान 21 सितंबर को लेते हुए  23 नवंबर 2021 को  सरकार को  लागू करने के लिए  भेज दिया  ! उसके बाद    लागू करने के लिए 
उन्होंने कहा कि पहला प्रेस महाकुंभ 6 जनवरी 2024 को हरिद्वार में आयोजित किया गया था!

और इसका  सहयोग  अखिल भारतीय पैन्यूली  महासभा ने  हरिद्वार आकर किया  ! इसका  प्रतिफल से  राष्ट्रपति  सचिवालय से  इसे  लागू करने की  कार्यवाही का  पत्र  प्राप्त हुआ है! इस वार महाशिवरात्रि के अवसर पर परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती १००८ महाराज जी  ज्योतिष पीठ के शिविर G-PAY no 9456334283 
 प्रयागराज में आयोजित किया गया है ।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभी पत्रकारों को प्रेस महाकुंभ की शुभकामना देते हुए कहा है कि सभी पत्रकार इस प्रयागराज राज की धरती पर आकर महाशिवरात्रि पर्व में स्नान कर महाकुंभ के सन्देश को जनजन तक पहुचाने का काम करेंगे ।
बरिस्ट पत्रकार जीतमणि पैन्यूली ने कहा है कि 350 से ज्यादा पत्रकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना काल में राष्ट्र की सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया है। उन्हें विश्वास था कि सरकारी सेवकों की तरह हमारे परिवार को भी सरकारें कर्मचारियों की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि देगी। किन्तु देश के लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ समझे जाने
वाले पत्रकार को और उसके परिवार को उनके हाल पर छोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए 29 मई 2021 से 5 जून तक आपातकाल के समय अपने आवास पर लिखवार गाँव प्रतापनगर टिहरी उत्तराखंड में धरना प्रदर्शन व मौन व्रत किया था। जिस खबर को देहरादून से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र पहाड़ो की गूंज सहित विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था ।खबर का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया है और 23 नवंबर 202 को सरकार को भेज दिया था। जिस पर देश के महामहीम राष्ट्रपति को निर्णय लेना है। इस कोर्ट के  निर्णय के  बाद  अमेरिका के राष्ट्रपति ने 110 राष्ट्र अध्यक्ष के  सम्मेलन में  प्रधानमंत्री श्री  मोदी जी को  पत्रकारों के लिए  सुविधा प्रदान करने के लिए  जनाना चाहा, इस पर प्रधानमंत्री जी  ने  देश का सच  कहा कि हम  पत्रकारों को  मजबूत करने के लिए  और अधिकार देना  चाहते  हैं 
श्री पैन्यूली ने कहा कि देश के युवा वैज्ञानिक डॉ शैलेन्द्र कुमार् बीरा नी ,और  वरिष्ठ  वकील   उपाध्याय  ने पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में  अपील पेश करवाने का कार्य किया हैं।

अब  देश के  पत्रकार साथियों को  अपने  संघठन में आप  बने रहने के लिए  स्वतंत्र हैं  पर  प्रेस  हित की  लड़ाई में  कानून  बनाने के लिए  कोर्ट ने आदेश दिया है  उसका  सम्मान करने के लिए  आप गंभीर होकर  सोचे समझे और  इस  यज्ञ में आहुति  देने के लिए  प्रयाग राज 25 फरवरी को  सपरिवार पहुंचे 26 को सम्मेलन  10 बजे प्रारम्भ होनेसे पूर्व पहुचने का कष्ट करें! समय  जीवन का सबसे अमूल्य निधि है  इसका  सदुपयोग  अपने हित  मे  प्रयोग करने के बाद  आपको  बड़ा महत्व दिया जाएगा, कोई आपके ऊपर  विना सरकारी अज्ञा के  कार्यवाही  पुलिस  नहीं करेगी  ! और हम  अपना झूठा रोब दिखाने के लिए  नेताओं के  साथ फोटो  खिंचाई  बंद  हो जाएगी   ध्यान रहे और  नोट कीजिए कि  इसे  लागू  होने के  बाद  नेता  आपके साथ फोटो खींचने के लिए  लालायित रहेंगे!समय का ध्यान रखना होगा ! प्रेस एकता जिंदाबाद,

य़ह विश्व का प्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सम्मेलन है इस सौभाग्य प्राप्त करने के लिए आप भाग्यशाली है 
गंगा त्रिवेणी  संगम नजदीक होने की वजह से  सेक्टर  19 की जगह  सेक्टर  22 पानी की टंकी, कुम्भ  पुलिस थाने से पहले  शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महाकुंभ  प्रभारी स्वामी  मुकुंदा नंद  ब्रह्मचारी के प्रबंधन  में  प्रेस  सम्मेलन करने के लिए  रहने खाने की व्यवस्था की गयी है!  यहीं पर 

"श्री  महेंद्र त्रिपाठी  चेन्नई निवासी  जिनका  मोबाइल n0 .9326809650 व्यवस्था देख रहे हैं  उनसे  आप रहने खाने के लिए सम्पर्क  कर सकते हैं!"  
आपकी सुविधा के लिए  पुलिस विभाग के अधिकारियों के  नंबरों से सहायताप्राप्त कर ने के लिए दिया !

  ऋषिकेश:




https://sbmurban.org/feedback

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का सिटिजन फीडबैक सिस्टम  मे दिए हुए लिंक पर क्लिक कर 10 सवालों के जवाब देकर  निगम ऋषिकेश को अधिक से अधिक नंबर उपलब्ध कराने का नगर आयुक्त ने अनुरोध किया है ताकि विगत एक वर्ष से किए जा रहे प्रयासों एवं मेहनत से नगर निगम ऋषिकेज़ह नंबर वन पर आए।

    फीडबैक उपरांत स्क्रीनशॉट भी ग्रुप में डालें एवं अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सबसे अधिक से अधिक फीडबैक करवाए।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 17/02/2025, सोमवार*

पंचमी, कृष्ण पक्ष,

फाल्गुन


Rashifal today 17 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *व्यतिपात महापात 


*वासुदेव बलवंत फकड़े शहीद दिवस 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


वित्तेन रक्ष्यते धर्मो विद्या योगेन रक्ष्यते ।

मृदुना रक्ष्यते भूपः सत्स्त्रिया रक्ष्यते गृहम् ।।

।। चा o नी o।।


दान गरीबी को ख़त्म करता है. अच्छा आचरण दुःख को मिटाता है. विवेक अज्ञान को नष्ट करता है. जानकारी भय को समाप्त करती है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


लोभः प्रवृत्तिरारम्भः कर्मणामशमः स्पृहा ।,

रजस्येतानि जायन्ते विवृद्धे भरतर्षभ ॥,


हे अर्जुन! रजोगुण के बढ़ने पर लोभ, प्रवृत्ति, स्वार्थबुद्धि से कर्मों का सकामभाव से आरम्भ, अशान्ति और विषय भोगों की लालसा- ये सब उत्पन्न होते हैं॥,12॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

राजमान व यश में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🐂वृष

विवेक से कार्य करें। सुख के साधन जुटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मी विशेषकर महिला वर्ग से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। किसी बात का विरोध हो सकता है। कष्ट व भय बने रहेंगे।


👫मिथुन

शत्रु कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाहन व मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। समय पर किसी कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा।


🦀कर्क

कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है। बेचैनी रहेगी।


🐅सिंह

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पस्त होंगे। उनकी एक नहीं चलेगी। किसी मांगलिक-आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। हल्की हंसी-मजाक से बचें। कार्यक्षेत्र में उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी।


⚖️तुला

भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा संभव है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।


🦂वृश्चिक

परिवार के छोटे सदस्यों की अध्ययन तथा स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश संभव है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। उत्साह की कमी महसूस करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।


🏹धनु

वै‍वाहिक प्रस्ताव विवाह के उम्मीदवारों का इंतजार कर रहा है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अनहोनी की आशंका रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🐊मकर

राजभय रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।


🍯कुंभ

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।


🐟मीन

सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अज्ञात भय रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 डोईवाला:


वार्ड 13 में घराट वाली गली में हो रही पानी की दिक्कत को लेकर  सभासद गौरकव मल्होत्रा ने जल संस्थान  के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।

 उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द पानी की नई लाइन डाल दी जाएगी ।

सभासद मल्होत्रा का कहना है कि अगर जल्द कार्य नहीं हुआ तो जनता हिट के लिये वह आंदोलन भी करेंगे।

 

शिवपुरी/ म प्र :


इन्डियन वेटरन्स आर्गेनाजेशन शिवपुरी मप्र की मासिक बैठक शहीद तात्या टोपे पार्क में संपन्न हुई। 


सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारे संगठन का विजन राष्ट्रीय एकता, समरसता,  नेशन फर्स्ट की भावना के साथ पूर्व सैनिकों , वीर नारियों तथा विधवाओं, के लिए हर संभव मदद करना है। 

      हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह सेंगर ने राष्ट्रीय एकता पर विशेष बल दिया है । हम जिस तरह आर्मी  में एक रहते हैं , बिना किसी भेदभाव के,  बिना किसी उच्च नीच के , सब भारतीय हैं , वही भावना हमें समाज में बढ़ाने के लिए प्रयत्न करना है । राष्ट्रीय आपदा के समय, युद्ध काल में हमारा देश एक हो जाता है , एकता के साथ हम आगे बढ़ते हैं,  वैसी भावना जन जन में समाहित हो , नेशन फर्स्ट ध्यान में रखते हुए हम अपने कार्य करें , तो देश तथा समाज का भला होगा।

हवलदार केशव सिंह यादव फौजी ने ग्राम पंचायत भिलोडी़ में एक खेल कूद का मैदान की प्रशासन से मांग की है। जिससे वहां के बच्चे शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाते हुए आर्मी,  एयरफोर्स,  नेवी तथा  पैरामिलिट्री फोर्सेस में भर्ती हो सके। इस संबंध में कलेक्टर साहब को ज्ञापन देंगे। 

     वेटरन कैलास सिंह जादौन ने कहा कि शहर में साफ सफाई, कचरे की समस्या बहुत है ।जगह-जगह कचरा के ढेर,  गंदगी आपको मिल जाएगी । सड़कें टूटी है, गलियों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। संगठन  प्रशासन से मांग करता है कि प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाए। श्री हरवंश त्रिवेदी जी ने कहा कि शहर में प्लानिंग के अनुसार काम हो , जिससे नागरिक दिनचर्या सही रख सके। अचानक सड़कों की खुदाई , पानी का रिसाव कहीं पर -  कभी भी होने लगता है। संगठन को प्रशासन के साथ मिलजुल करके कार्य करवाना चाहिए। 

उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि शिवपुरी में नशा अधिक बढ़ रहा है , इसके लिए मोहल्ले तथा वार्डों में पूर्व सैनिक घर घर जा - जाकर लोगों को मोटिवेट करें। 

   इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव,  उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत , कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वेटरन मनोज दीक्षित , मनोज कुमार शर्मा,  कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, वेटरन रामदास आर्य , श्री हरिवंश त्रिवेदी,  आयुष त्रिपाठी, वेटरन त्रिलोकी नाथ वट्ट, वेटरन भानु कुशवाहा उपस्थित रहे । संचालन कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर ने किया तथा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने आभार प्रकट किया।

  मनपुरा/ शिवपुरी  :


इन्डियन वेटरन्स आर्गेनाजेशन पूर्व सैनिक संगठन की मीटिंग तहसील उपाध्यक्ष वेटरन श्री राम प्रकाश केवट के घर मनपुरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि "सरहद से लड़कर लौटे हैं ........दुश्वारियां ने घेर लिया।" पूर्व सैनिकों का हौसला तब टूट जाता है जब वह गृह नगर आकर देखता है कि ना कोई सुविधा,न सैनिक कल्याण बोर्ड,  न ईसीएचएस अस्पताल, न सीएसडी ,न कोई सुनने वाला।    पूर्व सैनिक 32, 35 की उम्र में रिटायर होकर घर में अपनी जिम्मेदारियां को देखता है तो गम में डूब जाता है । जिस उम्र में लोग काम ढूंढते हैं उस समय सैनिक रिटायर हो जाता है। तब बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी, बच्चों की शादी - विवाह, मकान कुछ भी नहीं हो पाताहै। जो सरकारी नौकरी में 10% रिजर्वेशन मिलता था वह भी पूर्व सैनिकों को नहीं मिल रहा है। अग्निवीरों का क्या कहना ?जीवन में है रोना ही रोना । किन संघर्षों में जीता है पूर्व सैनिक उसकी पीड़ा कोई नहीं समझता है। आधुनिक सुविधाओं से लैस कोई अस्पताल शिवपुरी में नहीं है जिससे इम्पैनल्ड हॉस्पिटल पूर्व सैनिकों के लिए बन सके।

हर जिले में सैनिक कल्याण बोर्ड है लेकिन यहां सैनिक कल्याण बोर्ड भी नहीं है सीएसडी एनसीसी बटालियन में खुल सकती है । जिला सैनिक बोर्ड कोशिश करें तो यह संभव है ।   लेकिन जिला सैनिक बोर्ड निष्क्रिय है । लोगों के रजिस्ट्रेशन भी टाइम पर नहीं हो रहे हैं । गुना का चक्कर लगाते रहो ,कोई सुनने वाला नहीं है।  

पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को आगे बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूल में जाने के लिए सड़क में खड्ड़े ही खड्डडे है, पानी भरा हुआ है।

 शमशान घाट की व्यवस्था भी नहीं है । कॉलोनी में जल नल की कोई सुविधा नहीं है। बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है। अस्पताल है लेकिन कोई लेडीस डॉक्टर नहीं है । एक्स-रे मशीन है लेकिन काम नहीं कर रही है । गांधी पार्क में कोई टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है ।समस्याओं का अम्बार है , मनपुरा में लोग परेशान हैं। सरपंच सुनता नहीं है।    

 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा , उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा , तहसील उपाध्यक्ष रामप्रकाश केवट , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत , वेटरन कैलाश सिंह जादौन , वेटरन दीनदयाल राठौर , श्री हरिवंश त्रिवेदी , पुलिस एडवाइजर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार शर्मा करैरा तहसील उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार जोशी , वेटरन कुलदीप मिश्रा , मुंशीलाल धौलपुरिया,श्री छोटेलाल पूरे उपस्थित रहे ।संचालन हरिवंश त्रिवेदी जी और आभार राम प्रकाश केवट जी ने किया

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.