Halloween party ideas 2015


डीएम : धारा 166,167 अंतर्गत 750 बीघा भूमि पर कब्जा वापसी शुरू।


28 फरवरी तक सभी जमीनों पर होगी प्रशासन की परचम।

300 बीघा भूमि  ऑलरेडी कर ली हैं निहित 

कोर्ट कार्य  की गई फास्ट ट्रेक: डीएम 

 166, 167 की कार्यवाही सिर्फ नोटिस तक सीमित नहीं, 

प्रशासन है जनसंपत्ति का अभिरक्षक: डीएम


देहरादून:

DM Dehradun action regarding property


 जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में धारा 166, 167 के वादों की समीक्षा की। कहा कि राज्य सरकार की वर्णित प्रावधान के अनुरूप भूमि खरीद फरोक्त पर नियमो का उलंघन से संलिप्त होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।


 जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का शीघ्र समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।भूमि धोखाधड़ी के खतरों पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों में तेजी लाने के लिए राजस्व अदालतों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हुए माह अंत तक  प्रभावी कार्य करते हुए धारा 166, 167, 154, 157 के वादों को निस्तारण करेंगे।

डीएम : धारा 166,167 अंतर्गत 750 बीघा भूमि पर कब्जा वापसी शुरू।

28 फरवरी तक सभी जमीनों पर होगी प्रशासन की परचम।

300 बीघा भूमि  ऑलरेडी कर ली हैं निहित 

कोर्ट कार्य  की गई फास्ट ट्रेक: डीएम 

 *166, 167 की कार्यवाही सिर्फ नोटिस तक सीमित नहीं* 

*प्रशासन है जनसंपत्ति का अभिरक्षक: डीएम।*

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही तथा निस्तारित कर वादों के निस्तारण विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येेक सप्ताह प्रस्तुत करें।


बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं,  उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं समस्त तसीलदार उपस्थित थे.



 

10m air pistol event ,38th national game 2025


त्रिशूल शूटिंग रेंज में 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हुए शूटिंग मुकाबलों में देशभर के निशानेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। दिन के मुख्य आकर्षणों में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का क्वालिफिकेशन दौर शामिल रहा।  

10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल में हरियाणा की सुरुचि ने 245.7 अंकों के शानदार स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में हरियाणा की ही पलक ने 243.6 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पंजाब की सिमरनप्रीत कौर ब्रार ने 218.8 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।  

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग: फाइनल में पहुंचे ये 8 निशानेबाज  

इस स्पर्धा में 33 निशानेबाजों ने भाग लिया, जिनमें से कड़े मुकाबले के बाद शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में जगह बनाई। क्वालिफिकेशन राउंड में मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 598 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा सर्विसेज के चैन सिंह (594), नीरज कुमार (591), निशान बुढ़ा (589), महाराष्ट्र के स्वप्निल सुरेश कुसाले (588), उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण (587), मध्य प्रदेश के गोल्डी गुर्जर (587) और सर्विसेज के गंगा सिंह (587) फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।  

कल होगा फाइनल मुकाबला 

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जहां शीर्ष आठ निशानेबाज पदकों के लिए अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। 38वें राष्ट्रीय खेल में हो रहे ये शानदार प्रदर्शन भारत के निशानेबाजों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाते हैं।


 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारो धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेण्डर भी यात्रा को बढावा देने में सहायक होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं पुस्तिका शीतकालीन  यात्रा को भी बढावा देने में मददगार होंगे। शीतकालीन  यात्रा को राज्य की आर्थिकी को बढावा देने वाला प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की भांति शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भी यात्रियों की सुविधाओं की आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।


इस अवसर पर मुख्य मंत्री आवास के आला अधिकारी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहे।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 05/02/2025, बुधवार*

अष्टमी, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal today 05 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 20:23 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अनभ्यासे विषं शास्त्रमजीर्णे भोजनं विषम् ।

दरिद्रस्य विषं गोष्ठी वृध्दस्य तरुणी विषम् ।।

।। चा o नी o।।


जिस अध्यात्मिक सीख का आचरण नहीं किया जाता वह जहर है. जिसका पेट ख़राब है उसके लिए भोजन जहर है. निर्धन व्यक्ति के लिए लोगो का किसी सामाजिक या व्यक्तिगत कार्यक्रम में एकत्र होना जहर है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोरेवमन्तरं ज्ञानचक्षुषा ।,

भूतप्रकृतिमोक्षं च ये विदुर्यान्ति ते परम्‌ ॥,


इस प्रकार क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को (क्षेत्र को जड़, विकारी, क्षणिक और नाशवान तथा क्षेत्रज्ञ को नित्य, चेतन, अविकारी और अविनाशी जानना ही 'उनके भेद को जानना' है) तथा कार्य सहित प्रकृति से मुक्त होने को जो पुरुष ज्ञान नेत्रों द्वारा तत्व से जानते हैं, वे महात्माजन परम ब्रह्म परमात्मा को प्राप्त होते हैं॥,34॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

महत्वपूर्ण कार्यसिद्धि हो सकती है। मनोरंजक यात्रा होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। निजी कार्यों में सावधानी, सतर्कता रखें। रुका पैसा प्राप्त होगा।


🐂वृष

धैर्य रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। दूसरों के कहने में नहीं रहें। व्यापार मध्यम रहेगा। कुसंगति से बचें। यात्रादि में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


👫मिथुन

प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। दूसरों के व्यवहार से लाभ होगा। पूर्व नियोजित योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है। रुके कार्यों की चर्चा होगी। संतान के कामों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।


🦀कर्क

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बेचैनी रहेगी। मान बढ़ेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। झंझटों में न पड़ें। सहयोग, मार्गदर्शन नहीं मिल पाएगा। अर्थ संबंधी विवाद हो सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। पारिवारिक कामकाज स्थगित रहेंगे।


🐅सिंह

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। आशानुरूप लाभ होने के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त संभव है।


🙍‍♀️कन्या

व्यावसायि‍क यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। धनार्जन होगा। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के अवसर आएँगे। आमदनी में सुधार होगा। व्यापारिक स्थायित्व बढ़ेगा। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे।


⚖️तुला

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें। अपने कामों के प्रति सजगता रखना आवश्यक है। चोट व रोग से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।


🦂वृश्चिक

भागदौड़ रहेगी। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। व्यावहारिक परेशानियाँ रहेंगी। छोटी-बड़ी तात्कालिक समस्याएँ विचलित रखेंगी। व्यापारिक असंतोष रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें।


🏹धनु

प्रभावशाली व्यक्ति सहायता करेंगे। धनार्जन होगा। मानसिक-वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थितियाँ विशेष लाभप्रद बन पाएँगी। दांपत्य जीवन संतोषप्रद रहेगा। व्यर्थ लोभ-लालच नहीं रखें।


🐊मकर

सोच-विचार के अनुरूप स्थितियाँ रह पाएँगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।


🍯कुंभ

महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समस्याओं का हल ढूँढ सकेंगे। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। तीर्थदर्शन हो सकता है। क्रोध-चिड़चिड़ाहट से कार्य नहीं करें।


🐟मीन

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

देहरादून:


38वें राष्ट्रीय खेल के आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर है। कर्नाटक ने अब तक कुल 53 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।   


8th day medal tally 38थ national game and hockey first match


सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 40 पदक जीते और दूसरा स्थान बरकरार रखा।   

महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण, 33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण यह तीसरे स्थान पर है।  

तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।    

हरियाणा ने 7 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 39 पदक जीते हैं। वहीं, दिल्ली ने 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 24 पदक अपने नाम किए। पंजाब ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 25 पदक जीते हैं।  

मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक 3 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीत चुका है, लेकिन वह 15वें स्थान पर है।  

38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

*38वें राष्ट्रीय खेल: हरिद्वार में हॉकी मुकाबलों की जोरदार शुरुआत*


38वें राष्ट्रीय खेल के हॉकी मुकाबलों की शुरुआत हरिद्वार में रोमांचक मैचों के साथ हुई। पहले दिन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कुछ कड़े मुकाबले देखने को मिले और कुछ एकतरफा मैच भी हुए।  

महिला वर्ग:  

महिला प्रतियोगिता में, मौजूदा चैंपियन मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को 4-1 से हराया। मध्य प्रदेश की कप्तान करिश्मा यादव (8’), भूमिक्षा साहू (15’, 57’) और छवन ऐश्वर्या (22’) ने गोल किए, जबकि कर्नाटक की ओर से यमुना एस (17’) ने एकमात्र गोल किया।  

दूसरे मुकाबले में, पश्चिम बंगाल ने ओडिशा को 1-0 से हराया। कप्तान अंजना डुंगडुंग ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।  

दिन के अंतिम महिला मुकाबले में झारखंड ने उत्तराखंड को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। झारखंड के लिए कुमारी रोपनी (37’) और कप्तान अलबेला रानी टोप्पो (48’) ने गोल किए।  

पुरुष वर्ग: 

पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में पहला मुकाबला मणिपुर और मध्य प्रदेश के बीच हुआ, जो बेहद रोमांचक रहा और 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मणिपुर के लिए लाइश्रम दीपु सिंह (10’57’) और तालेम प्रियोबर्ता (17’) ने गोल किए, जबकि मध्य प्रदेश के लिए मोहित कर्मा (24’), सुंद्रम सिंह राजावत (39’) और सद्दाम अहमद (53’) ने गोल दागे।  

कर्नाटक ने पंजाब को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कर्नाटक के प्रणाम गौड़ा वाई.एम. ने शानदार हैट्रिक लगाई (20’, 37’, 48’), जबकि पंजाब के लिए लवेनूर सिंह ने अंतिम क्षणों में एक गोल (59’) किया।  

दिन के अंतिम पुरुष मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 9-1 से करारी शिकस्त दी। यूपी के लिए शारदानंद तिवारी (9’, 30’, 41’), विष्णुकांत सिंह (28’), अजीत यादव (29’), अरुण सहानी (51’, 59’), फराज खान (56’) और केतन कुशवाहा (57’) ने गोल किए। उत्तराखंड के कप्तान ललित नेगी (36’) ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया।  

मैच परिणाम:  

महिला वर्ग:

मध्य प्रदेश 4-1 कर्नाटक  

पश्चिम बंगाल 1-0 ओडिशा  

झारखंड 2-0 उत्तराखंड

पुरुष वर्ग:  

मणिपुर 3-3 मध्य प्रदेश 

कर्नाटक 3-1 पंजाब  

उत्तर प्रदेश 9-1 उत्तराखंड 

हरिद्वार में हॉकी मुकाबलों की जोरदार शुरुआत के साथ, टूर्नामेंट में आगे भी रोमांचक खेल देखने की उम्मीद है।


 *मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउण्ड, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अन्तर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन*

 

*विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित*

 

CM Dhami honored badminton players

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अन्तर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

 

38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत उत्तराखंड के सूर्यांश रावत एवं तमिल नाडु के सतीश कुमार के बीच मेन्स सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें 21/21 , 21/17 से तमिलनाडु के सतीश कुमार ने विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने मेन्स सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता तमिलनाडु के सतीश कुमार को गोल्ड, दूसरे स्थान पर आए उत्तराखंड के सूर्यांश रावत को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 


*मुख्यमंत्री ने जाने, खिलाड़ियों के अनुभव*


मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से बातचीत कर 38वें राष्ट्रीय खेलों के बारे में उनके अनुभव भी जाने। खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के  नैसर्गिक सौंदर्य की जमकर तारीफ की। 


*मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर , खुश नजर आए खिलाड़ी*


मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिलाड़ी एवं अन्य वालंटियर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री का गरजोशी से स्वागत किया।

 

*38 वे राष्ट्रीय खेल आयोजित करना राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सौभाग्य की बात*


मुख्यमंत्री ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजित करना, हमारे राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सौभाग्य की बात है। हमारा राज्य अब देवभूमि के साथ खेलभूमि के रूप में भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेलों को लेकर राज्य भर में खेलों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। कई खेल मैदानों को विकसित किया गया है। इससे भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से राष्ट्रीय खेलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हम युवाओ को अधिक से अधिक खेलों की ओर आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पारम्परिक लोक संस्कृति, खानपान से भी देश भर के खिलाडी परिचित हो रहे हैं।

 

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 



भीरतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर और चक दे इंडिया फेम मीररंजन नेगी ने उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों और अन्य स्टॉफ को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता की तारीफ की है। 

हॉकी प्लेयर मीररंजन नेगी ने की नेशनल गेम्स में भोजन गुणवत्ता की तारीफ 


मंगलवार को हरिद्वार में वंदना कटारिया हाकी स्टेडियम में पहुंचे नेगी ने कहा कि वो नियमित तौर पर बड़े खेल आयोजनों में शामिल होने जाते हैं, लेकिन भोजन की पौष्टिकता के साथ ही शुद्धता और गुणवत्ता की जैसी व्यवस्था उत्तराखंड में हो रहे नेशनल गेम्स में देखने को मिल रही है, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इसके लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जितनी तारीफ की जाए कम है। नेगी ने कहा कि खिलाड़ियों को यदि पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन न मिले तो उससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है, इसके लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, एक - एक भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए, नियमित निगरानी कर रहा है। इधर, नेशनल गेम्स के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी गणेश चंद्र कंडवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए 18 टीमें गठित की गई हैं। खिलाड़ियों को ठहराने वाले होटलों के साथ ही आयोजन स्थल पर मिलने वाले भोजन के लिए एसओपी जारी की गई हैं। साथ ही मोबाइल टीम से भी भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। भोजन में स्थानीय उत्पादों को भी शामिल किया गया है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.