Halloween party ideas 2015

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2025

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4  मई को खुलेंगे।


Chardhaam yatra 2025 उय


• बसंत पंचमी के अवसर पर राजमहल नरेंद्र नगर राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।


ऋषिकेश/ नरेंद्र नगर/टिहरी/ देहरादून:  2 फरवरी

 इस यात्रा वर्ष विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी,पुष्य नक्षत्र में रविवार 4 मई को  प्रात: 6 बजे खुलेंगे। तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा 22 अप्रैल मंगलवार को नरेंद्र नगर राजदरबार से शुरू होगी।


आज बसंत पंचमी  रविवार को नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचाग गणना पश्चात  दोपहर बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई ।

हालांकि  कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु राजमहल में प्रात: साढ़े दस बजे से समारोह एवं पूजा अर्चना शुरू हो गयी थी इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने गाडूघड़ा तेल कलश राजमहल के सुपुर्द किया।


महाराजा मनुजयेंद्र शाह,श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारियों तथा डिमरी पंचायत की उपस्थिति में  राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने  पंचांग गणना तथा राजा की जन्मपत्री वाचन के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की  गयी तथा  महाराजा  मनुजयेंद्र शाह की ओर से  कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हुई इस दौरान राजमहल जय बदरीविशाल के उदघोष से  गुंजायमान हो गया।

कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने के अवसर पर  राजकुमारी शिरजा शाह, बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर  समिति पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,  ठाकुर भवानी प्रताप सिंह,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल,  वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट , सहायक अभियंता विपिन तिवारी,  सहायक अभियंता गिरीश देवली ओएसडी राजपाल जड़धारी, हरीश डिमरी, विनोद डिमरी, दिनेश डिमरी,नरेश डिमरी शैलेन्द्र डिमरी अरविंद डिमरी, मोहन सती, बाबा उदय सिंह स्वास्तिक नौटियाल,आशाराम नौटियाल, विश्वनाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।



श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है।मंदिर समिति अधिक तत्परता से श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटी  है शिवरात्रि पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित हो जायेगी।

बताया कि शासन प्रशासन  से समन्वयकर आगामी यात्रा तैयारियां की जा रही है  तथा शीघ्र ही मंदिर समिति अधिकारियों का दल बदरी-केदार जायेगा तथा यात्रा पूर्व तैयारियों का खाका तैयार करेगा।

बताया कि यात्रा को देखते हुए मंदिर समिति के विश्रामगृहों में मेंटनेंस कार्य जनवरी माह से शुरू हो चुके है। 


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया  कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि  बुधवार 26 फरवरी  को पंचांग गणना पश्चात तय होगी । कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में  26 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे से समारोह शुरू होगा। 

वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि  वैशाखी के दिन तय होगी।



उल्लेखनीय है कि  इस वर्ष चारधाम यात्रा वर्ष की शुरुआत बुधवार 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से हो जायेगी परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जायेंगे।


यद्यपि श्री गंगोत्री  मंदिर समिति द्वारा चैत्त प्रतिपदा में गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा   यमुना जयंती पर  यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय  तथा देव डोलियों के धाम  पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी। इसी के साथ उत्तराखंड चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।


डीएम   के कालसी जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की  थी मांग

DM Dehradun  provide faciality to CHC Sahiya


 डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए थे निर्देश


सप्ताह में 2 दिन बैठेंगे रेडियोलॉजिस्ट आदेश जारी


देहरादून :


 साहिया में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी। स्थानीय जनता की मांग पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।  स्वास्थ्य विभाग ने सैया चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन भेज दी है तथा सहिया अस्पताल में विकास नगर चिकित्सालय से सप्ताह में 2 दिन रेडियोलॉजिस्ट रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की सुविधा है। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेने के लिए विकासनगर के चक्कर लगाने पड़ते थे। बीते दिनों कालसी में जिलाधिकारी के जनता दरबार में साहिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को साहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है तथा विकास नगर से रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी के आदेश किया जा चुके हैं।


आज का राशिफल

*दिनांक:- 02/02/2025, रविवार*

पंचमी, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal today 02 feb,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *वसंत पंचमी (सरस्वती पूजन)


*सर्वार्थ सिद्धि योग 24:51 तक 


*फाग महोत्सव प्रारम्भ 


*वसंती कमरा दर्शन शाह जी मंदिर (वृन्दावन)


*पंचमीक्षय 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


एकाकिना तपो द्वाभ्यां पठनं गायनं त्रिभिः ।

चतुर्भिर्गमनं क्षेत्रं पंचभिर्बहुभी रणम् ।।

।। चा o नी o।।


जब आप तप करते है तो अकेले करे.

अभ्यास करते है तो दुसरे के साथ करे.

गायन करते है तो तीन लोग करे.

कृषि चार लोग करे.

युद्ध अनेक लोग मिलकर करे.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


यदा भूतपृथग्भावमेकस्थमनुपश्यति ।,

तत एव च विस्तारं ब्रह्म सम्पद्यते तदा ॥,


जिस क्षण यह पुरुष भूतों के पृथक-पृथक भाव को एक परमात्मा में ही स्थित तथा उस परमात्मा से ही सम्पूर्ण भूतों का विस्तार देखता है, उसी क्षण वह सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है॥,30॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।


🐂वृष

भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है।


👫मिथुन

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।


🦀कर्क

परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा।


🐅सिंह

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है।


🙎‍♀️कन्या

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।


⚖️तुला

आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें।


🦂वृश्चिक

उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।


🏹धनु

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है।


🐊मकर

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े।


🍯कुंभ

किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोमांस के मामले में समय खुशनुमा रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।


🐟मीन

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 


बसंत पंचमी 14 फरवरी,2024


 सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने. विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोऽस्तु ते

 बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) ,बसंत पंचमी न केवल वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, बल्कि सरस्वती पूजा का समय भी है।  चेतना का यह उत्सव ज्ञान का पर्व भी है और देवी मां सरस्वती का विशेष दिन है. सनातन और आध्यात्म की दृष्टि से मां सरस्वती ही समस्त ज्ञान हैं. वही वेदों का स्वरूप भी हैं.  जीवन को चेतना  प्रदान करनेवाली माँ सरस्वती की कृपा से मनुष्य ज्ञान के अथाह भण्डार में गोते लगाता है.


इस अवसर पर, लोग कई तरीकों से सरस्वती पूजा मनाते हैं। ज्ञान, संगीत और कला की देवी मानी जाने वाली देवी सरस्वती की मूर्तियों की पूजा घरों और शिक्षण संस्थानों में की जाती है। काव्य और संगीत सभाएं आयोजित की जाती हैं। बच्चों को उनके अक्षर लिखना सिखाया जाता है। लोग पीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं और समारोहों में हिस्सा लेते हैं। 



मीठे पीले चावल, हलवा , हल्दी, गुड़, गंगाजल, पुष्प, अक्षत  से सरस्वती माता की पूजा -अर्चना की जाती है। बच्चे इस दिन पतंग उड़ाकर भी त्यौहार का आनंद उठाते है. आज के ही दिन होली पर्व का झंडा  लगाया जाता ह।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामना।*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसन्त पंचमी की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बसन्तोत्सव प्रकृति के श्रृगांर एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है। यह दिन माता सरस्वती को भी समर्पित है, जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समाज में ज्ञान, संगीत और कला को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। 


बसंत पंचमी का अवसर हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की भी प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बसन्तोत्सव का यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करने वाला होगा।

उत्तराखंड बैडमिंटन टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

 

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के पाँचवें दिन उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

Man badminton  38th national game uttarakhand


 यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि पिछले वर्ष महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, और पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था।  

इस उपलब्धि के साथ, उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत राज्य में बैडमिंटन खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ाएगी।  

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और खेल प्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।



38वें राष्ट्रीय खेल के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के स्कोर से हराया, वहीं महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से मात दी।  



गौरतलब है कि 37वें राष्ट्रीय खेल में भी खो-खो के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच ही खेले गए थे।  

पुरुषों की कांस्य पदक प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक ही समय पर खेल समाप्त किया, जिसके चलते मुकाबला सडन डेथ में गया और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।  

महिला वर्ग के कांस्य पदक मैच में दिल्ली और कर्नाटक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच भी सडन डेथ में पहुंचा और अंततः दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।  

38वें राष्ट्रीय खेल में खो-खो प्रतियोगिता का यह रोमांचक समापन खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।




देहरादून, 01 फरवरी 2025 :



 उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के पांचवें दिन की पदक तालिका जारी कर दी गई है। इस सूची में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 14 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ कुल 26 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। 


कर्नाटक 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 11 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ कुल 41 पदकों के साथ सबसे अधिक पदक जीतने वाला राज्य है। 


अन्य राज्यों की स्थिति इस प्रकार है: 


·        मणिपुर – 11 स्वर्ण, 9 रजत, 4 कांस्य (कुल 24) 


·        मध्य प्रदेश – 9 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य (कुल 18) 


·        हरियाणा – 5 स्वर्ण, 8 रजत, 13 कांस्य (कुल 26) 


·        केरल – 5 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य (कुल 9) 


·        दिल्ली – 4 स्वर्ण, 7 रजत, 4 कांस्य (कुल 15) 


·        तमिलनाडु – 4 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य (कुल 18) 


·        ओडिशा – 4 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य (कुल 14) 


·        उत्तराखंड – 1 स्वर्ण, 7 रजत, 8 कांस्य (कुल 16) 


उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 16 पदक जीते हैं, जिनमें 1 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।


38वें राष्ट्रीय खेल के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के स्कोर से हराया, वहीं महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से मात दी।  



गौरतलब है कि 37वें राष्ट्रीय खेल में भी खो-खो के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच ही खेले गए थे।  

पुरुषों की कांस्य पदक प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक ही समय पर खेल समाप्त किया, जिसके चलते मुकाबला सडन डेथ में गया और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।  

महिला वर्ग के कांस्य पदक मैच में दिल्ली और कर्नाटक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच भी सडन डेथ में पहुंचा और अंततः दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।  

38वें राष्ट्रीय खेल में खो-खो प्रतियोगिता का यह रोमांचक समापन खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।




 





छठी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक मीट का कुन्नमकुलम केरल में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे देश से 22 राज्यों के 35 वर्ष से  85  साल से अधिक  तक के लगभग 1500 मास्टर्स  पुरुष और महिला  खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

आज की प्रतियोगिता में  देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के 45 सदस्य दल ने  11 गोल्ड, 5 सिल्वर एवं 03 कांस्य पदक प्राप्त किए।
 विभिन्न आयु वर्ग में  श्री सुमित शाह, श्री श्री घनानंद पांडे ,श्री घनश्याम पांडे, सतीश चंद चौहान, ललित चन्द्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, श्री  दीपक नेगी,श्रीमती भावना गढ़िया, श्रीमती मीना कंडारी, श्रीमती नीमा बिष्ट , श्रीमती स्वाति पोखरियाल , श्रीमती माला शर्मा ने स्वर्ण पदक तथा सिल्वर पदक प्राप्त करने वालों में श्री दीपक नेगी श्री जी0 एन0 पंत, श्रीमती  यशोदा कांडपाल, श्री  सबल सिंह बिष्ट, तथा कांस्य पदक श्रीमती अर्चना बिष्ट, घनानंद पांडेय, श्री सुभाष चंद्र भट्ट ने प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर देवभूमि मास्टर्स एथलीट एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ए0के0 सूद, संरक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार भट्ट,  राष्ट्रीय कोच श्री गुरुफूल सिंह, मीडिया प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता टीम के साथ गए महासचिव श्री सतीश चंद्र चौहान, सचिव ललित चंद जोशी  सहित अनेक खेल प्रेमियों बधाई प्रेषित की है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.