Halloween party ideas 2015

 

27 दिसंबर,2024

Dr manmohan singh, former PM of  India expired


 दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे डर मनमोहन सिंह जी का कल निधन हो गया है। वाणिज्यिक क्षेत्र में डॉ मनमोहन सिंह एक विश्लेषक के रूप में देखे जाते थे। 

केंद्र सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है। 



पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, लाइव अपडेट: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को दिल्ली में 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेता डॉ. सिंह के आवास पर पहुंचे और भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और दूरदर्शी नेता को श्रद्धांजलि दी।


सभी दलों  ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री साधारण पृष्ठभूमि से आए थे और उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया और देश के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने भी डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने "एक मार्गदर्शक और मार्गदर्शक खो दिया है।"

उत्तराखंड में डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गयी है।  


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि  विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा

मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


 *हल्द्वानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल*


*हर पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री*


*घायलों का समुचित इलाज करने के मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर दिए निर्देश*


*सड़क हादसों को रोकने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश*


*पर्वतीय रूटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश*

CM meet to wounded people


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम हेतु हल्द्वानी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर  बुधवार को भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को  सड़क हादसों को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।


बृहस्पतिवार को अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बुधवार को भीमताल में बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की साथ ही उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए अन्य राज्यों से आ रही गाड़ियों के लाइसेंस की जांच और अन्य दस्तावेज की जांच संघन चेंकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यातायात को नियंत्रण करने के लिए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जिम्मेदारी दी  गई है। 


गौरतलब है कि बस हादसे में 5 लोगों की मौत और गंभीर रुप से दो घायलों को एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज एसटीएच में किया जा रहा है।  बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें  उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

आज का राशिफल

*दिनांक:-27/12/2024, शुक्रवार*

द्वादशी, कृष्ण पक्ष,

पौष




*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 20:28 से 


*गोपाल भट्टाचार्य पाटोत्सव 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


कान्ता वियोगः स्वजनापमानि ।

ऋणस्य शेषं कुनृपस्य सेवा ।।

दरिद्रभावो विषमा सभा च ।

विनाग्निना ते प्रदहन्ति कायम् ।।

।। चा o नी o।।


पत्नी का वियोग होना, आपने ही लोगो से बे-इजजत होना, बचा हुआ ऋण, दुष्ट राजा की सेवा करना, गरीबी एवं दरिद्रों की सभा - ये छह बातें शरीर को बिना अग्नि के ही जला देती हैं।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     भक्तियोग अo-12


अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च ।,

निर्ममो निरहङ्‍कारः समदुःखसुखः क्षमी ॥,

संतुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढ़निश्चयः।,

मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः॥,


जो पुरुष सब भूतों में द्वेष भाव से रहित, स्वार्थ रहित सबका प्रेमी और हेतु रहित दयालु है तथा ममता से रहित, अहंकार से रहित, सुख-दुःखों की प्राप्ति में सम और क्षमावान है अर्थात अपराध करने वाले को भी अभय देने वाला है तथा जो योगी निरन्तर संतुष्ट है, मन-इन्द्रियों सहित शरीर को वश में किए हुए है और मुझमें दृढ़ निश्चय वाला है- वह मुझमें अर्पण किए हुए मन-बुद्धिवाला मेरा भक्त मुझको प्रिय है॥,13-14॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।


🐂वृष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।


👫मिथुन

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🦀कर्क

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


🐅सिंह

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


🙎‍♀️कन्या

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।


⚖️तुला

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।


🦂वृश्चिक

लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।


🏹धनु

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।


🐊मकर

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।


🍯कुंभ

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।


🐟मीन

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

आज का राशिफल

*दिनांक:- 26/12/2024, गुरुवार*

एकादशी, कृष्ण पक्ष,

पौष

Rashifal today 26 dec 2024


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *द्वितीय गुरुवार मेला लक्ष्मी जी वेलवन (वृन्दावन)


*सफला एकादशी व्रत (सर्वेषां)


*कल्पवास प्रारम्भ (मेला प्रयागराज) 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


श्लोकेन वा तदर्धेन पादेनैकाक्षरेण वा ।

अवन्घ्यं दिवसं कुर्याद्दानाध्ययनकर्मभिः ।।

।। चा o नी o।।


ऐसा एक भी दिन नहीं जाना चाहिए जब आपने एक श्लोक, आधा श्लोक, चौथाई श्लोक, या श्लोक का केवल एक अक्षर नहीं सीखा, या आपने दान, अभ्यास या कोई पवित्र कार्य नहीं किया।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     भक्तियोग अo-12


श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्धयानं विशिष्यते ।,

ध्यानात्कर्मफलत्यागस्त्यागाच्छान्तिरनन्तरम्‌ ॥,


मर्म को न जानकर किए हुए अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है, ज्ञान से मुझ परमेश्वर के स्वरूप का ध्यान श्रेष्ठ है और ध्यान से सब कर्मों के फल का त्याग (केवल भगवदर्थ कर्म करने वाले पुरुष का भगवान में प्रेम और श्रद्धा तथा भगवान का चिन्तन भी बना रहता है, इसलिए ध्यान से 'कर्मफल का त्याग' श्रेष्ठ कहा है) श्रेष्ठ है, क्योंकि त्याग से तत्काल ही परम शान्ति होती है॥,12॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा।


🐂वृष

व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।


👫मिथुन

जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।


🦀कर्क

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी।


🐅सिंह

संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें।


🙎‍♀️कन्या

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


⚖️तुला

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।


🦂वृश्चिक

शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।


🏹धनु

किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी।


🐊मकर

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🍯कुंभ

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।


🐟मीन

मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

हल्द्वानी

अस्पताल पहुंचकर मंत्री रेखा आर्या ने जाना घायलों का हाल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।  बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें  उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।  इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए




 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल अल्मोड़ा हाइवे पर हुए बस हादसे के घायलों का हाल-चाल जाना । उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर और त्वरित इलाज देने के लिए निर्देशित भी किया। 


खेल मंत्री रेखा आर्या अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को हल्द्वानी में थी और वहां से रुद्रपुर के लिए रवाना होते समय उन्हें इस बस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद वे अपना दौरा बीच में रोक कर सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंची । यहां उन्होंने 10- 12 मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । उन्होंने चिकित्सकों की टीम से सभी घायलों का उचित इलाज करने का निर्देश भी दिया । मंत्री ने कहा कि घायलों के परिजनों को उनके बारे में तुरंत सूचना और उनकी स्थिति के बारे में अपडेट करने की व्यवस्था भी की जाए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों की प्रति पूरी संवेदना है और सरकार हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान कर रही है।


खनन माफियाओं पर चलाया कानून का सख्त हंटर। 

कम्पांउडिंग/पेनल्टी के खेल से बाज आएं अधिकारीःडीएम 

DM Dehradun Sawin strict on minning




अवैध खनन, भण्डारण एवं  निर्धारित क्षमता से अधिक खनन एवं परिवहन पर सीधा दर्ज हो बीएनएस में मुकदमा एवं वाहन जब्त। 


चंद एक प्रभावी प्रवर्तन से ही करना है अवैध होसलों को पस्त


राजस्व विभाग, व्यापार कर, जी०एस०टी०, वन, सिंचाई, खनन व अन्य समस्त सम्बन्धित विभागो की बहुत बारीकी से की जिम्मेदारी तय। 


अवैध खनन, अवैध भण्डारण व परिहवन का प्रकरण संज्ञान में आने पर कार्यवाही न किए जाने पर  जिस क्षेत्र/विभाग के अधिकारी की संलिप्तता सामने आए, उसका सरंक्षण मानते सुसंगत धाराओं में होगी विधिक कार्यवाही ।

 

आदेशों में शिथिलता बरतने का काई स्कोप नही। 


नैनीताल में जिलाधिकारी रहते खनन के अवैध खनन के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए खनन माफियाओं पर की गई थी सख्त कार्यवाही।


वहीं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुकदमा दर्ज करने में जेडी लॉ/अभियोजन अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है। 


अवैध खनन पर डीएम का आन द स्पॉट सख्त कार्यवाही के आदेश, माफियाओं के साथ संलिप्ता पर नपेंगे जिम्मेदार ।


देहरादून दिनांक 25 दिसम्बर 2024(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनपद में अवैध खनन/चुगान, अवैध भण्डारण एवं अवैध परिवहन के विरूद्ध व्यापक कार्यवाही हेतु सख्त आदेश करते हुए राजस्व विभाग, व्यापार कर, जी०एस०टी० व अन्य समस्त सम्बन्धित विभागो को आदेशित किया है कि संयुक्त रूप से अवैध खनन/चुगान, अवैध भण्डारण एवं अवैध परिवहन के विरूद्ध व्यापक जनहित, राजकीय हित, लोक शान्ति व कानून व्यवस्था कायम रखने प्रभावी कार्यवाही को निर्देशित किया। नैनीताल में जिलाधिकारी रहते खनन के अवैध खनन के विरूद्ध  व्यापक अभियान चलाते हुए खनन माफियाओं पर की गई थी सख्त कार्यवाही। 

कालसी, डोईवाला ऋषिकेश में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन की प्राप्त हो रही हैं शिकायत को दृष्टिगत रखते हुए  अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर आदेश प्रभावी नियंत्रण हेतु आदेश अत्यंत 

डीएम ने खनन माफियाओं पर सख्त आदेश जारी करते हुए नए कानून का सख्त हंटर चलाया है। डीएम ने आदेश जारी कर कम्पांउडिंग/पेनल्टी के खेल पर भी रोक लगेगी। डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी कड़े शब्दों में निर्देश दिए थे। अवैध खनन, भण्डारण एवं  निर्धारित क्षमता से अधिक खनन एवं परिवहन पर सीधा दर्ज हो बीएनएस में मुकदमा एवं वाहन जब्त। डीएम ने कहा  कि चंद एक प्रभावी प्रवर्तन से ही करना है अवैध होसलों को पस्त किया जा सकता है इसके लिए उन्होंने राजस्व विभाग, व्यापार कर, जी०एस०टी०, वन, सिंचाई, खनन व अन्य समस्त सम्बन्धित विभागो की बहुत बारीकी से जिम्मेदारी तय कर दी है। अवैध खनन, अवैध भण्डारण व परिहवन का प्रकरण संज्ञान में आने पर कार्यवाही न किए जाने पर  जिस क्षेत्र/विभाग के अधिकारी की संलिप्तता सामने आए, उसका सरंक्षण मानते सुसंगत धाराओं में होगी विधिक कार्यवाही। आदेशों में शिथिलता बरतने का काई स्कोप नही। नैनीताल में जिलाधिकारी रहते खनन के अवैध खनन के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए खनन माफियाओं पर की गई थी सख्त कार्यवाही। वहीं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुकदमा दर्ज करने में जेडी लॉ/अभियोजन अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है। 


जनपद देहरादून सीमान्तर्गत राजस्व भूमि, वनभूमि, अन्य विभागीय भूमि में जहां से भी उपखनिज / आर०बी०एम० अथवा बालू, बजरी एंव बोल्डर्स के अवैध खनन / चुगान कर अवैध भण्डारण एवं अवैध परिवहन के प्रकरण पाये जाते हैं, सम्बंधित विभाग द्वारा अवैध खनन / चुगान, अवैध भण्डारण एंव अवैध परिवहन पर प्रभावी नियत्रंण एंव रोकथाम किये जाने के उद्देश्य से, खनन अधिनियम के प्राविधानो के अधीन की जाने वाली कार्यवाही के अतिरिक्त, अवैध खनन / चुगान कर अवैध भण्डारण एवं अवैध परिवहन में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय सहित की सुसंगत धाराओं 303 व 317 एवं अन्य में तत्काल आपराधिक अभियोग पंजीकृत कराया जायेगा और वन भूमि से सम्बन्धित होने पर उपरोक्त धाराओं के अतिरिक्त भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में भी अभियोग पंजीकृत किया जाना अनिवार्य होगा, जिस हेतु संयुक्त निदेशक, विधि एवं अभियोजन अधिकारी सम्बन्धित अधिकारी को प्रथम सूचना रिपोर्ट तैयार कराने व दर्ज कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। प्रत्येक विभाग इस हेतु प्रत्येक खनन क्षेत्रों में किसी राजपतित्र अधिकारी को नामित कर एवं अभियोग पंजीकृत करने हेतु उत्तरदायी बनाया जाना सुनिश्चित करेगें एवं नामित अधिकारी की सूचना 01 पक्ष में इस कार्यालय को उपलब्ध करायेगें। प्रकरण संज्ञान में आने पर विभाग द्वारा यदि उपरोक्तानुसार कार्यवाही नही की जाती तो सम्बन्धित अधिकारी की संलिप्ता एवं सरंक्षण मानते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध राज्य सरकार की अधिसूचना खान एवं खनिज विनियम तथा विकास अधिनियम 1957 की धारा 26 की उपधारा 2 में प्राधिकृत अधिकारी की ओर से जिला प्रशासन-राजस्व प्रशासन द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि शासन की नीतियों व आदेशों के साथ-साथ समय-समय पर मा० उच्च न्यायालय द्वारा व्यक्त की गयी भावनाओं एवं चिन्ताओं के आलोक में दिये गये निर्देशों/ आदेशों के तहत उप खनिजो के अवैध खनन / चुगान, अवैध भण्डारण एवं अवैध परिवहन में प्रभावी अंकुश लगाया जाना व्यापक जनहित, राजकीय हित, कानून व्यवस्था व लोक शान्ति बनाये रखने की दृष्टि से अत्यन्त आवश्यक है। उपरोक्तानुसार दिये गये निर्देशो की उपेक्षा अथवा अवहेलना जहाँ एक ओर सम्बन्धित अधिकारी/ कार्मिक का उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के 3 (1), 3(2) का उल्लंघन होगा, वही दूसरी और अन्य सुसंगत प्राविधानो के साथ-साथ कानून व्यवस्था और लोक शान्ति की दृष्टि से दिये गये आदेशों का उल्लंघन मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय भी होगा।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी  को आदेशित किया है कि यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त दिये गये निर्देशानुसार अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। निकट भविष्य में उनके द्वारा (डीएम) के द्वारा इस सम्बन्ध में समीक्षा की जायेगी। यदि यह पाया जाता है कि किसी उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त के सम्बन्ध में शिथिलता बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्रतिकूल मन्तव्य वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि में निर्गत किया जायेगा।

-


डीएम सविन बंसल की पहल ला रही है रंग, मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं बच्चे


साधुराम इंटर कॉलेज में बनाए गए इनेसेटिव केयर  शेल्टर में बच्चों ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस, 


मुख्यधारा से जुड़ने लगे  हैं  बच्चे, बच्चों के  चेहरे पर खिली  मुस्कान 

 

बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का डीएम का प्लान होता दिख रहा है सफल


  माइक्रो प्लान के तहत धीरे-धीरे मुख्य धारा से जुड़ने लगे हैं बच्चे।


 डीएम के निर्देशन में बच्चों को खेल एवं  कला से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ सर्वांगीण विकास एवं भविष्य निर्माण की दिशा में बढ़ रहे हैं जिला प्रशासन के  कदम


 डीएम सविन बसंल के प्रयास  रंग लाते नजर आ रहे हैं, आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर में लाए गए बच्चे धीरे-धीरे मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं. अब बच्चे अन्य बच्चों की भांति एक्टिविटी एवं खेलों में सम्मिलित हो रहे हैं तथा बच्चों की शिक्षा की ओर भी रुचि बढ़ रही है. आज बच्चों ने क्रिसमस के अवसर पर अपनी प्रतिभा दिखाई, बच्चों ने अन्य बच्चों की भांति क्रिसमस मनाया तथा अपना योगदान दिया. इस प्रयास से जहां सड़कों पर भटक रहे बचपन को सही दिशा की ओर मोड़ने की उम्मीद जगी है वही बच्चों में भी यहां आकर पढ़ाई के प्रति रुचि दिख रही है, जो की बचपन संवारने दिशा मे  एक शुभ संकेत है.


जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं जिला प्रोबेशन अधिकारी से बच्चों की एक्टिविटी एवं हाल-चाल के संबंध में प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करते हैं, वहीं डीएम के अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश है कि बच्चों हेतु समुचित सुगम सुविधा बनी रहे.

-



 खजुराहो:

डॉ रविन्द्र अरजरिया


Cane betwa multipurpose river  project inaugurated


भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर बुंदेलखण्ड के वक्षस्थल खजुराहो में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  देश की पहली बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का उद्धघाटन किया। 

उन्होंने मंच पर ही बेतवा के जल के सांकेतिक प्रवाह में केन के जल को मिलाकर शासकीय संकल्प को प्रदर्शन किया। इसी दौरान ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण, 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि पूजन रिमोड व्दारा किया गया। अटल जी की स्मृति में 5 रुपये मूल्य का डाक टिकिट एवं सौ रुपये मूल्य का सिक्का जारी करके श्री वाजपेई के प्रति श्रध्दान्जलि अर्पित की।


               प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी की सबसे बडी चुनौतियों में जल सुरक्षा को महात्वपूर्ण स्थान देते हुए कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजनासे जहां मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ, निवाडी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा तथा सागर के 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश के महोबा, ललितपुर, झांसी आदि जिलों की 2.51 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं 65 लाख परिवारों को पेयजल भी प्राप्त हो सकेगा। जल विद्युत परियोजनाओं से हरित ऊर्जा में 130 मेगावाट की भागदारी सहित औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त जल आपूर्ति हो सकेगी। दौधन बांध के निर्माण से बाढ और अकाल की समस्याओं का निदान करने में सहायता मिलेगी।


               कांग्रेस के शासनकाल को रेखांकित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अतीत में कांग्रेस सरकारें केवल घोषणाएं करने में माहिर हुआ करती थीं। घोषणाएं करना, फीता काटना, दीया जलाना, अखबार में तस्वीर छपवा देने से ही कांग्रेस का काम पूरा हो जाता था। लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाता था। 35-35 तथा 40-40 साल पहले जिन परियोजनाओं को शुरू करने की घोषणा की थी उनमें से अनेक का तो काम भी शुरू नहीं हुआ। हमने सुशासन को स्थापित करने का प्रयास किया है। सुशासन का मलतब भी यही है कि अपने हक के लिए नागरिकों को सरकार के सामने हाथ न फैलाना पड़े। सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। यही तो शत प्रतिशत लाभार्थी को शत प्रतिशत लाभ से जोडऩे की हमारी नीति है। हमने तकनीक की सहायता लेकर सीधे लाभार्थी को लाभ पहुंचाया है।           


बुंदेलखण्ड के विशेष संदर्भ में उन्होंने कहा कि भविष्य के विकसित भारत में बुंदेलखण्ड का महात्वपूर्ण योगदान होगा। यहां इतिहास और आस्था के अनेक केन्द्र हैं। खजुराहो में भगवान मतंगेश्वर, चौसठ जोगनी, लक्ष्मण मंदिर जैसे धरोहर हैं। यह सब टूरिस्ट सर्किट में हैं जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित हो रहे हैं। व्यापार का अवसर मिल रहा है। पर्यटकों के आने से आर्थिक सम्पन्नता आयेगी।


               विकास के सोपानों को बाबा साहेब अम्बेडकर की कल्पना निरूपित करके हुए प्रधानमंत्री ने स्वाधीनता के से देश की प्रगति मूल्यांकन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने देश-दुनिया के ईसाइ समुदाय को क्रिसमिस की शुभकामनायें भी मंच से दी। मुख्यअतिथि से पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल सहित क्षेत्रीय सांसद बी. डी. शर्मा ने अपने उद्गार व्यक्त किये। इस आयोजन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर बुंदेलखण्ड के अलावा चंबल, महाकौशल, विंध्य क्षेत्र के लोगों की भारी भीड रही जिसे व्यवस्थित करने में शासन प्रशासन के उत्तरदायी अधिकारियों को अनेक स्थानों पर बेहद कठिनाई का सामना करना     


Dr. Ravindra Arjariya

Accredited Journalist

for cont. - 

dr.ravindra.arjariya@gmail.com

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.